Tulsi ke Upay: भारतीय वैदिक परंपरा में तुलसी को अत्यन्त पवित्र पौधा मान कर इसकी पूजा की जाती है। सभी हिंदू इस पौधे को अपने घर में उगाते हैं और इसकी देखभाल करते हैं। माना जाता है कि यदि तुलसी का पौधा अचानक ही सूख जाए तो घर में किसी अनिष्ट के आने का संकेत होता है।
आचार्य अनुपम जौली के अनुसार तुलसी का पौधा (Tulsi Ke Upay) प्रत्येक मौसम में हरा-भरा रहना चाहिए। यूं तो इस पौधे को ज्यादा देखभाल की आवश्यकता नहीं है फिर भी कुछ बातों का आपको ध्यान रखना चाहिए। ये बातें निम्न प्रकार हैं
यह भी पढ़ें: Tulsi Ke Upay: तुलसी का पौधा सूख जाएं तो होता है अपशकुन, तुरंत करें ये उपाय, बचाव होगा
तुलसी को हरा-भरा रखने के लिए आजमाएं ये उपाय (Tulsi ke Upay)
1. तुलसी की मंजरी तोड़ कर अलग रख लें
तुलसी के पौधे में दो से तीन महीने बाद फूल आने लगते हैं। ये फूल बाद में मंजरी अर्थात् फल में बदल जाते हैं। इन मंजरियों को तोड़ कर अलग रख लेना चाहिए। इन्हें आप किसी अन्य उपयोग में भी ले सकते हैं। दरअसल मंजरी तोड़ने से तुलसी की आयु बढ़ जाती है तथा वह ज्यादा फलने-फूलने लगती है।
2. पौधे को न दें ज्यादा पानी
इस पौधे को ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती है। यदि गमले में ज्यादा समय तक नमी रह जाए तो इसमें फंगस भी लग सकती है। अत: इसे रेत मिश्रित मिट्टी में लगाना चाहिए। पानी भी नियमित अंतराल पर ही देना चाहिए। इससे पौधा लंबे समय तक हरा-भरा रहता है और उसमें फंगस भी नहीं लगती है।
यह भी पढ़ें: सुपारी और जनेऊ का यह टोटका दिलाएगा ताबड़तोड़ कामयाबी, आज ही आजमाएं
3. गंदे स्थान पर न रखें, न ही गंदा पानी डालें
तुलसी के पौधे को कभी भी गंदे या अपवित्र स्थान पर नहीं रखना चाहिए। साथ ही इसमें स्नानघर आदि का गंदा पानी भी नहीं डालना चाहिए। ऐसा करने पर भी तुलसी सूख जाती है। साथ ही इसके आसपास अन्य पौधे भी रखें अथवा इसे तेज धूप से बचाएं ताकि पौधा लंबे समय तक हरा-भरा रहें।
4. पौधे में दें गाय के गोबर की खाद
गाय का गोबर अत्यन्त उत्तम खाद माना गया है। यदि इसे पेड़-पौधों में डाला जाए तो उनकी अच्छी ग्रोथ होती है। तुलसी के पौधे में भी इस खाद को डाला जा सकता है। आप जब भी गाय का गोबर खाद के रूप में काम ले तो उसे धूप में सुखा लें, इसके बाद उसका चूरा बनाकर पौधे में डालें।
यह भी पढ़ें: अगर घर में है तुलसी तो ध्यान रखें ये नियम, वरना बर्बाद हो जाएंगे
5. तुलसी का पौधा सूखने पर करें ये उपाय
यदि इन सभी प्रयासों के बाद भी आपके घर का पौधा सूख जाता है तो फिर आपको तुरंत ही उस पौधे को हटा कर नया पौधा लगा लेना चाहिए। घर में कभी भी सूखे पौधे नहीं रखने चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
किन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
2 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
6 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
7 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines