Tulsi Pujan Diwas 2023 Dos Donts Puja Vidhi: तुलसी पूजन दिवस हर साल 25 दिसंबर को यानी क्रिसमस के दिन मनाया जाता है। सनातन धर्म में तुलसी-पूजन का विशेष महत्व है। तुलसी का संबंध भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी से भी है। तुलसी की पवित्रता को ध्यान में रखकर ही घर में रोजना इसके सामने दीपक जलाया जाता है। कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यही वजह है कि वास्तु शास्त्र में भी इसको खास महत्व दिया गया है। तुलसी पूजन दिवस 25 दिसंबर को यानी आज मनाया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन किस प्रकार तुलसी की पूजा करें ताकि मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सके।
तुलसी पूजा विधि
तुलसी में जल देने के लिए सबसे पहले स्नान करें।
स्नान के बाद साफ और शुद्ध कपड़े पहनें।
तांबे या पीतल के लोटे से तुलसी में जल दें।
तुलसी में जल देते समय ‘ओम् सुभद्राय नमः’ मंत्र बोलें।
इतना करने के बाद तुलसी के नीचे घी का दीया जलाएं। दीपक के नीचे अक्षत (कच्चे चावल) रखें।
जल देते समय इस मंत्र का 11 या 21 बार बोलने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
पूजन के बाद तुलसी माता की आरती करें। फिर तुलसी की परिक्रमा करें।
अगर संभव हो तो तुलसी माता को लाल चुनरी भी अर्पित करें।
तुलसी पूजा से जुड़ी सावधानियां
तुलसी पूजन के दिन अगर आप शाम में पूजा करते हैं तो यह ध्यान रखें कि पौधे को हाथ न लगाएं। सूर्यास्त के बाद तुलसी को हाथ लगाना अशुभ माना गया है। वैसे तुलसी की पूजा के लिए सुबह का समय अच्छा माना गया है। मान्यता के अनुसार, तुलसी पूजन के दौरान महिलाओं को बाल खुले नहीं रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें: दुख दूर करने में मददगार हैं 5 बीज मंत्र, आप भी जानें
5 बीज मंत्र का जाप दूर कर देगा हर दुख, जीवन रहेगा खुशहाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
21 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines