Amavasya Surya Grahan 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है। बता दें कि आज चैत्र माह की अमावस्या तिथि भी है। ऐसे में आज सूर्य ग्रहण और अमावस्या का संयोग बनने जा रहा है। माना जाता है कि साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 54 साल बाद लगने जा रहा है। ज्योतिषियों का मानना है कि यह सूर्य ग्रहण मीन राशि में लगने वाला है। ऐसे में सूर्य ग्रहण का प्रभाव कुछ राशियों के लिए बहुत ही खास माना जा रहा है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि अमावस्या पर लगने वाला सूर्य ग्रहण किन-किन राशियों के लिए खास रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए सूर्य ग्रहण अनुकूल साबित होगा। बता दें कि जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। साथ ही आय में भी वृद्धि होने की संभावना है। कार्यालय में सीनियर का साथ मिलेगा। साथ ही कार्य के संबंध में कहीं बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा बहुत ही शुभ फलदायी रहेगा। किसी बड़े कारोबारी से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण कई मायने में खास रहने वाला है। बता दें कि इस सूर्य ग्रहण के प्रभाव से मिथुन राशि वाले लोगों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। सूर्य देव की कृपा से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही वैवाहिक जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। साथ ही बैंक-बैलेंस में वृद्धि होने की संभावना है।
तुला राशि
तुला राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही खास है। क्योंकि आज सूर्य ग्रहण के प्रभाव से तुला राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होगा। साथ ही जो लोग राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए बहुत ही शुभ रहेगा।
यह भी पढ़ें- सूर्य ग्रहण के दो दिन पहले हुआ शनि देव का महागोचर, इन 3 राशियों के लिए घोर संकट
यह भी पढ़ें- लगभग 5 घंटे तक रहेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों के लिए मौज, ये राशि रहें सतर्क
यह भी पढ़ें- सूर्य ग्रहण के बाद होगा मंगल का महागोचर, इन 2 राशियों के लिए सोने पर सुहागा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
18 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
1 day agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
3 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
4 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines