Mahayuti 2025: 23 अगस्त 2025 को प्रात: काल 12:16 मिनट पर चंद्र देव सिंह राशि में गोचर यानी प्रवेश करेंगे, जहां पर पहले से सूर्य ग्रह और केतु ग्रह मौजूद हैं। दरअसल, 17 अगस्त को सुबह 2 बजे सूर्य देव ने सिंह राशि में कदम रखा था। हालांकि सूर्य गोचर से करीब तीन महीने पहले 18 मई को दोपहर 4 बजकर 30 मिनट पर केतु ने सिंह राशि में कदम रखा था। ऐसे में 17 अगस्त से सिंह राशि में सूर्य और केतु की युति बनी हुई है। केतु तो साल 2025 के अंत तक सिंह राशि में ही रहेंगे, लेकिन 17 सितंबर को सूर्य देव राशि गोचर कर लेंगे, जिससे सूर्य-केतु की युति भंग हो जाएगी। जबकि 25 अगस्त को सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर चंद्र के सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करते ही ये महायुति खत्म हो जाएगी।
आइए अब जानते हैं आत्मा-सम्मान के दाता सूर्य, मन-माता के दाता चंद्र और ज्ञान-मोक्ष के कारक ग्रह केतु की महायुति किन-किन राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आएगी।
मिथुन राशि
सूर्य, चंद्र और केतु की महायुति मिथुन राशिवालों के जीवन में स्थिरता लेकर आएगी। आप अपने करियर को लेकर सीरियस होंगे और लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। महायुति के दौरान कारोबारियों को कोई पुराने स्वर्ण की प्राप्ति हो सकती है। जबकि नौकरी कर रहे जातकों की आमदनी में भी अचानक इजाफा होने के योग हैं। उम्रदराज जातकों के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार होगा और आप फ्रेश महसूस करेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि में बनने वाली सूर्य, चंद्र और केतु की महायुति इस राशिवालों के लिए कई लिहाज से अच्छी रहने वाली है। कार्यक्षेत्र की परेशानियां दूर होंगी, जिसके बाद आप फोकस के साथ अपना काम कर पाएंगे। विवाहित जातकों के मन में उत्पन्न अनिश्चितता या चिंता खत्म होगी। परिवारवालों के बीच किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है तो वो खत्म होगा। नई जगह निवेश करने के लिए ये समय अच्छा है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के ऊपर सूर्य, चंद्र और केतु की महायुति का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे, जिसके बाद आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। घरवालों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है तो गलतफहमी दूर होगी। जोखिमभरे निर्णय बिजनेसमैन के हित में रहेंगे। इसके अलावा पुराने निवेश से आर्थिक लाभ होने की भी उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- Mahayuti 2025: इन 3 राशियों को सफल होने से नहीं रोक पाएगा कोई, कर्क राशि में बनी चंद्र-शुक्र-बुध की युति
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
7 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines