Shukra Rashi Parivartan: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के मुताबिक, ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से बेहद खास होता है. दरअसल इस महीने में सुख-संपत्ति, ऐश्वर्य, रोमांस और भौतिक सुख के दाता शुक्र ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं. इस वक्त शुक्र देव (Shukra Dev) व्रकी गति से चल रहे हैं और आगामी 7 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे. वहीं इस अवस्था में शुक्र देव 4 सितंबर तक रहेंगे. शुक्र (Shukra Dev) जब वक्री अवस्था में सिंह राशि (Leo) में प्रवेश करेंगे तो कई राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ेंगी. आइए जानते हैं कि शुक्र का राशि परिवर्तन (Shukra Rashi Parivartan) किन 4 राशियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं.
कन्या राशि
शुक्र गोचर (Shukra Gochar) की अवधि में कन्या राशि के जातकों को बेहद सतर्क रहना होगा. दरअसल इस दौरान कन्या राशि वालों को कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना होगा. विद्यार्थियों को शिक्षा में बाधा उत्पन्न होगी. इसके अलावा इस अवधि में सेहत को लेकर भी सतर्क रहना होगा.
कर्क राशि
शुक्र का इसी राशि में वक्री-गोचर होने वाला है. जो कि इस राशि के लोगों के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है. गोचर के दौरान आर्थिक संकटों से गुजरना पड़ सकता है. इसके साथ ही परिवार में भी विवादों का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान निवेश करना घाटे का सौदा साबित होगा. शादीशुदा जिंदगी में तनाव रहेगा.
सिंह राशि
शुक्र गोचर (Shukra Gochar) के दौरान इस राशि के जातक को जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है. हालांकि इस अवधि में विदेश यात्रा का योग बनेगा. इस दौरान अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने से बचें. सेहत को लेकर सावधान रहना होगा.
यह भी पढ़ें: खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ धन की तिजोरी भी भर देता है इस चीज का उपाय, जानें प्रयोग का तरीका
कुंभ राशि
शुक्र गोचर (Shukra Gochar) की अवधि में इस राशि के जातकों को बेहद सावधान रहना होगा. बिजनेस में आर्थिक नुकसान का संकेत है. साझेदारी वाले व्यापार में साथी से मतभेद हो सकता है. सेहत संबंधी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है. दूसरों के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
13 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
21 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines