Shukra Grah In Kundli: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सप्ताह के 7 दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। आज शुक्रवार का दिन है ऐसे में आज का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। साथ ही सप्ताह का 7 दिन नवग्रह के के लिए भी माना जाता है। जैसे शुक्रवार का दिन शुक्र देव को समर्पित है। बता दें कि शुक्र देव को धन, ऐश्वर्य, सुख-संपदा, आकर्षण और सौंदर्य का कारक माना जाता है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र देव तुला और वृषभ राशि के स्वामी माने गए हैं। शास्त्र के अनुसार, जिस जातक की कुंडली में शुक्र देव की स्थिति मजबूत होती हैं, उन लोगों के जीवन में सुख-सुविधाएं और ऐशो-आराम मिलता है। लेकिन, वहीं जिन लोगों की कुंडली में शुक्र देव कमजोर होते हैं, उन लोगों का जीवन बहुत ही कष्टदायक होता है। साथ ही जीवन में तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों को मेहनत करने के बाद भी धन, सुख-समृद्धि नही मिलता है। आज इस खबर में जानेंगे कि कुंडली में शुक्र देव को मजबूत कैसे कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें- आज है मौनी अमावस्या, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व
कुंडली में शुक्र देव को मजबूत करने के उपाय
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में शुक्र देव की स्थिति मजबूत करने के लिए प्रत्येक शुक्रवार के दिन उपवास करें। साथ ही सफेद वस्तु जैसे मोती, दूध, दही, आटा, चीनी और घी का दान करें। मान्यता है ऐसा करने से कुंडली में शुक्र देव की स्थिति मजबूत हो जाती है।
जिस जातक की कुंडली में शुक्र देव की स्थिति कमजोर है, उन लोगों को नियमित रूप से पूर्णिमा और शुक्रवार के दिन शुक्र देव की पूजा करनी चाहिए। साथ ही शुक्र देव के मंत्र “ऊं द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः” का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- फरवरी में शनि, बुध और सूर्य मिलकर बनाएंगे त्रिग्रही योग, 3 राशियों की बदलेगी किस्मत
कुंडली में शुक्र देव को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन व्रत रखें। मान्यता है कि व्रत के प्रभाव से व्यक्ति को सुख-सौभाग्य और समृद्धि में बढ़ोतरी होता है।
जो लोग शुक्रवार के दिन आटा में चीनी मिलाकर चींटी को खिलाते हैं, उनकी कुंडली से शुक्र देव की स्थिति मजबूत होती हैं। साथ ही वैसे लोगों को कभी आर्थिक समस्या नहीं होती है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार के दिन पानी में इलायची डालकर स्नान करने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत हो जाती है।
यह भी पढ़ें- फरवरी में 4 ग्रह एक साथ करेंगे राशि परिवर्तन, 3 राशियों के जीवन में होगी हलचल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
21 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines