Shubh Yog Rashifal: ज्योतिष में मंगल और यम ग्रह के योग, संयोग और युति को अच्छा और फलदायी माना गया है. मंगल को क्रिया और शक्ति का प्रतिनिधि और यम ग्रह को न्याय और मर्यादा का प्रतीक माना जाता है. जब इन दोनों ग्रहों से किसी शुभ योग का निर्माण होता है, तो माना जाता है कि व्यक्ति में साहस के साथ विवेक आता है, वह शक्ति का प्रयोग अन्याय के लिए नहीं, बल्कि सही कार्य के लिए करता है और वह अनुशासन में रहकर कठिन परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम होता है.
द्रिक पंचांग के अनुसार, शनिवार 3 जनवरी, 2026 को 11:42 ए एम बजे से मंगल और यम एक-दूसरे से 18° की कोणीय दूरी पर स्थित हो चुके हैं, जिसे ज्योतिष में ‘अष्टादश योग’ कहा जाता है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इस योग के प्रभाव से 3 राशियों के जातकों में कठिन निर्णय लेने की क्षमता विकसित होगी और वे प्रशासन, रक्षा, कानून, तकनीक और नेतृत्व जैसे क्षेत्रों में सफलता के साथ अपार धन भी पा सकते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: मूर्ख बनना भी है एक कला, चाणक्य नीति से जानें इसका असली मतल
मेष राशि
3 जनवरी 2026 से मेष राशि वालों के लिए अष्टादश योग शुभ रहेगा. आपके साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. कठिन फैसले आसानी से लेने की क्षमता विकसित होगी. करियर में नए अवसर मिलेंगे. नेतृत्व और प्रशासन के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. निवेश या नए प्रोजेक्ट में धन की प्राप्ति संभव है. व्यक्तिगत जीवन में नई जिम्मेदारियां संभालने का समय है. परिवार और संबंधों में संतुलन बना रहेगा.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय निर्णय और कार्य में सफलता लेकर आएगा. आपकी ऊर्जा और विवेक साथ चलेंगे. कठिन परिस्थितियों में आप संयम और साहस के साथ काम कर पाएंगे. करियर में प्रमोशन या नए अवसरों के संकेत हैं. धन लाभ के योग बनेंगे. समाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नए ज्ञान और स्किल सीखने के अवसर मिल सकते हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर तनाव कम करने की आवश्यकता है.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए मंगल-यम अष्टादश योग विशेष फलदायक रहेगा. आप अपने कार्यों में नई ऊर्जा और उत्साह पाएंगे. कठिन निर्णय लेने में आपकी बुद्धि और साहस दोनों मदद करेंगे. नेतृत्व, कानून, तकनीक या प्रशासनिक कार्य में सफलता के योग हैं. धन लाभ के नए स्रोत खुलेंगे. परिवार और मित्रों से सहयोग मिलेगा. यात्रा या नई योजनाओं में लाभ होने के संकेत हैं. समय का सदुपयोग करें, लाभ निश्चित है.
ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: असफल और निराश इंसान को फिर से जीना सिखा देती हैं नीम करोली बाबा की ये शिक्षाएं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
19 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines