Shubh Muhurat Buy New Car In New Year 2024: सनातन धर्म में शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है, इसी कारण से लोग कोई भी कार्य करने से पहले शुभ मुहूर्त जरूर देखते हैं। ऐसे में यदि आप नए साल में कोई कार्य करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको भी शुभ मुहूर्त जरूर देखना चाहिए, ताकि उस कार्य में किसी प्रकार की कोई बाधा या परेशानी न आए। अगर आप नए साल यानी 2024 में नई गाड़ी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो ऐसे में आपको शुभ मुहूर्त जरूर देखना चाहिए। ताकि किसी प्रकार की कोई समस्या न आए। तो आइए आपको बताते हैं कि हिंदू पंचांग के अनुसार 2024 में नई गाड़ी लेने के लिए कितने शुभ मुहूर्त हैं।
साल 2024 में नई गाड़ी खरीदने का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, नए साल 2024 के जनवरी महीने में नई गाड़ी खरीदने के लिए कुल 12 शुभ मुहूर्त हैं। आइए उन शुभ मुहूर्तों को विस्तार से जानते हैं।
3 जनवरी 2024 दिन बुधवार को शाम 7 बजकर 48 मिनट से लेकर 4 जनवरी 2024 को सुबह 7 बजकर 15 मिनट तक शुभ मुहूर्त है। इस दौरान अष्टमी तिथि और नक्षत्र हस्त है। ऐसे शुभ मुहूर्त में गाड़ी खरीदना बेहद शुभ रहेगा।
नई गाड़ी खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त 4 जनवरी 2024 दिन गुरुवार को सुबह 7 बजकर 15 मिनट से लेकर रात्रि के 10 बजकर 4 मिनट तक है। इस दौरान शुभ तिथि अष्टमी और नक्षत्र हस्त व चित्रा है। इस मुहूर्त में गाड़ी खरीदना बेहद ही शुभ है।
यह भी पढ़ें- नए साल में धनवान बनेंगी 5 राशियां! शनि देव रहेंगे मेहरबान
वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त 7 जनवरी को रात्रि 10 बजकर 8 मिनट से लेकर 8 जनवरी देर रात्रि 12 बजकर 46 मिनट तक है। 14 जनवरी को सुबह 7 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह के 7 बजकर 59 मिनट तक है। 15 जनवरी को वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह के 8 बजकर 7 मिनट तक है। 17 जनवरी को रात्रि 10 बजकर 6 मिनट ले 18 जनवरी को देर रात्रि 3 बजकर 33 मिनट तक है।
उसके बाद 21 जनवरी 2024 को वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 41 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 26 मिनट तक है। 22 जनवरी को शाम 7 बजकर 51 मिनट से लेकर अगले दिन सुबह के 4 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। 24 जनवरी को वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त रात्रि के 9 बजकर 49 मिनट से लेकर अगले दिन सुबह 7 बजकर 13 मिनट तक है।
पंचांग के अनुसार, 25 जनवरी को वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 13 मिनट से लेकर अगले दिन सुबह 7 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। उसके बाद 26 जनवरी को शाम 7 बजकर 12 मिनट से लेकर सुबह के 10 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। पंचांग के अनुसार, 31 जनवरी दिन बुधवार को वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त सुबह के 7 बजकर 10 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 1 फरवरी दिन गुरुवार को सुबह 7 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। इस दौरान पंचमी, षष्ठी तिथी रहेगा। साथ ही नक्षत्र हस्त और चित्रा रहेगा।
यह भी पढ़ें- कौन है आपका सच्चा साथी? चाणक्य की इन बातों से तुरंत करें पहचान
जनवरी 2024 में इस दिन न खरीदें नई गाड़ी
दृक पंचांग के अनुसार, जनवरी 2024 में नई गाड़ी खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त तो उपर दे दिए गए हैं, लेकिन इन तिथियों पर भूलकर भी नई गाड़ी न खरीदें। वे तिथियां इस प्रकार है- 1 जनवरी, 2 जनवरी, 5 जनवरी, 6 जनवरी, 8, जनवरी, 9 जनवरी, 10 जनवरी, 11 जनवरी, 12 जनवरी, 13 जनवरी, 16 जनवरी, 18 जनवरी, 19 जनवरी, 20 जनवरी, 23 जनवरी, 27 जनवरी , 28 जनवरी , 29 जनवरी , 30 जनवरी 2024 को भूलकर नई गाड़ी न खरीदें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoदिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 day agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
3 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
4 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
5 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines