Shani Transit, Sadhe Sati and Dhaiya: शास्त्र में शनि को कर्मफल दाता कहा गया है। ऐसे में शनि देव उन लोगों पर हमेशा अपनी कृपा दृष्टि रखते हैं जो न्यायसंगत कार्य करते हैं। यानी जो जातक जरुरतमंदों की मदद करते हैं, बेसहारों को सहारा देते हैं, कर्मठ स्वभाव के होते हैं और जो किसी को सताते नहीं है, उन पर शनि देव हमेशा सहाय रहते हैं। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, शनि देव इस वक्त अपनी स्वराशि में मार्गी होकर संचरण कर रहे हैं। इस स्थिति में शनि देव साल 2024 तक भी रहेंगे। ऐसे में शनि देव कुछ राशियों पर नए साल में भी अपनी टेढ़ी नजर रखेंगे। आइए जानते हैं कि इसमें कौन-कौन सी राशियां शामिल हैं।
इन राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, साल 2024 में शनि कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में कुंभ, मकर और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी। ज्योतिष शास्त्र में शनि की साढ़ेसाती के 3 चरण बताए गए हैं। इस वक्त मकर राशि वालों पर शनि का तीसरा चरण चल रहा है। जबकि मीन राशि वालों पर शनि का पहला चरण चल रहा है और कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। शनि की साढ़ेसाती के दौरान जातक को अनेक प्रकार के कष्टों का सामा करना पड़ता है। ऐसे में शनि की साढ़ेसाती से पीड़त जातकों को इससे राहत के लिए शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय करने चाहिए। शनि चालीसा का पाठ, शनि-मंत्र का जाप और जरुरतमंदों को मदद करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
यह भी पढ़ें: साल 2024 में शनि देव 3 राशियों पर रहेंगे बेहद मेहरबान, धन-दौलत से भरी रहेगी तिजोरी!
इन दो राशियों पर रहेगा शनि की ढैय्या का प्रभाव
शनि के कुंभ राशि में होने से वृश्चिक और कर्क राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा। शनि-ढैय्या की अवधि ढाई साल की होती है। साथ ही जब शनि देव दूसरी राशि में गोचर करते हैं, तो इसका प्रभाव खत्म हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शनि की ढैय्या के दौरान जातक को जोखिम भरे कार्यों को करने से बचना चाहिए। साथ ही साथ किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से भी परहेज करना चाहिए। इतना ही नहीं, शनि की ढैय्या के पीड़ित जातकों को इस दौरान वाहन का प्रयोग कम ही करना चाहिए, क्योंकि शनी की ढैय्या के दौरान चोट लगने और दुर्घटना जैसी स्थिति बनी रहती है। ऐसे में शनि की साढ़ेसाती से पीड़ित जातकों को साल 2024 में भी खास सतर्क रहना होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
14 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
20 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines