Sarva Pitru Amavasya 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल आश्विन मास की अमावस्या तिथि को सर्वपितृ अमावस्या का श्राद्ध किया जाता है। इस साल पितृ पक्ष 29 सितंबर से शुरू हुए थे जो 14 अक्टूबर तक चलेंगे। शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार, सर्वपितृ अमावस्या पर उन पितरों का श्राद्ध किया जाता है, जिनकी मृत्यु तिथि याद नहीं है। इस दिन पितरों का श्राद्ध करने से पितृ दोषों से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही साथ पितरों का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल पितृ पक्ष की सर्वपितृ अमावस्या कब है?
अमावस्या श्राद्ध पर इस तरह करें पितरों की विदाई
धर्म शास्त्रों के जानकार बताते हैं कि जो व्यक्ति पितृ पक्ष के 15 दिनों तक श्राद्ध, तर्पण इत्यादि नहीं कर पाते, या जिन लोगों को अपने पितरों की मृत्यु तिथि याद नहीं हो उन सभी पूर्वजों के निमित्त श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान और दान इत्यादि कर्म सर्वपितृ अमावस्या को किया जाता है। ऐसे में सर्वपितृ अमावस्या के दिन पितरों की शांति और उनका आशीर्वाद पाने के लिए गीता से सातवें अध्याय का पाठ करना उत्तम है।
यह भी पढ़ें: 2024 के अंत तक शनि देव 4 राशियों पर मेहरबान, नवंबर से शुरू हो जाएगी नौकरी-व्यापार में तरक्की!
अमावस्या श्राद्ध नियम
अमावस्या श्राद्ध पर भोजन में खीर-पूड़ी का होना जरूरी है। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि ब्राह्मणों को भोजन कराने और श्राद्ध करने का समय दोपहर होना चाहिए। इस दिन श्राद्ध के कर्म के दौरान ब्राह्मणो को भोजन कराने से पहले पंचबली देना और हवन करना जरूरी होता है। ऐसे में इस दिन श्रद्धा से घर में ब्राह्मण भोजन कराएं, उन्हें दक्षिणा देकर ही विदा करें। ब्राह्मणों को विदा करने के बाद ही घर के सदस्यों को भोजन करना चाहिए और पितरों की आत्मा की शांति के लिए प्रर्थना करनी चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
7 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines