Palmistry Tips: बहुत से लोगों के अनुसार जब भी हस्तरेखा देखनी हो तो हमेशा पुरुषों का दायां और स्त्रियों का बायां हाथ देखना चाहिए। ऐसा करने के पीछे कई तर्क भी दिए जाते हैं। आइए जानते हैं कि क्या ज्योतिष के अनुसार ऐसा करना सही है और इससे भविष्यफल पर क्या कोई प्रभाव भी पड़ सकता है।
हस्तरेखा देखते समय इन नियमों का रखें ध्यान (Palmistry Tips in Hindi)
आचार्य अनुपम जौली के अनुसार हस्तरेखा ज्योतिष (Palmistry) के नियम बड़े ही सुस्पष्ट और सर्वमान्य है। हालांकि अज्ञानतावश इन नियमों की गलत व्याख्या कर ली जाती है और उसके कारण भविष्यवाणी भी गलत सिद्ध हो सकती है। वह बताते हैं कि हाथ चाहे स्त्री का देखना हो या पुरुष का, हमेशा कुछ नियमों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। ये नियम निम्न प्रकार हैं-
यह भी पढ़ें: Palmistry Tips: अगर अंगुली का नाखून बार-बार टूटे तो होता है यह अपशकुन, तुरंत करें उपाय
यह भी पढ़ें: Vivah Rekha: जिनके हाथों में होती है ऐसी विवाह रेखा, वे कभी सुखी नहीं रह पाते!
- जब भी किसी का हाथ देखें तो तुरंत ही उसके हाथ को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। वरन उसके हाथ को अच्छे से आगे-पीछे से परख लेना चाहिए। उसके बाद ही अपने हाथ से उसके हाथ का स्पर्श करना चाहिए।
- यदि कोई आत्मनिर्भर है, खुद की कमाई से घर चलाता है, काम करता है तो उसका हमेशा दायां हाथ देखना चाहिए, चाहे वह पुरुष हो या स्त्री। परन्तु यदि कोई व्यक्ति (स्त्री-पुरुष दोनों) आत्मनिर्भर नहीं है और किसी दूसरे पर रोजी-रोटी के लिए निर्भर है तो उसका बायां हाथ ही देखना चाहिए। इस नियम को नहीं मानने पर भी गलत भाग्यफल बताने के चांस बढ़ जाते हैं।
- कभी भी 10 वर्ष से छोटे बच्चों का हाथ नहीं देखना चाहिए। इस समय हाथ की रेखाएं बन और बिगड़ रही होती हैं, इसलिए इस समय हाथ देख कर की गई भविष्यवाणी गलत भी सिद्ध हो सकती है। इसी प्रकार मानसिक रोगियों तथा मृत्यु शैय्या पर लेटे मरीजों के भी हाथ देखने से बचना चाहिए।
- हस्तरेखा देखते समय व्यक्ति के हाथ की सभी रेखाओं, नाखूनों और चिह्नों को ध्यान से देखना आवश्यक है। हर रेखा अपने आप में बहुत कुछ बताती है, साथ में अंगुलियों. नाखूनों की शेप, रंग और बनावट से भी काफी कुछ पता चलता है। इसलिए इन्हें देखे बिना भाग्य न बताएं।
- हस्तरेखा देख कर भविष्य बताने से पहले भविष्यवक्ता को उस व्यक्ति के भूतकाल में घटी घटनाओं को बता कर उनकी जांच भी कर लेनी चाहिए। अन्यथा सही भाग्य बताना थोड़ा कठिन हो जाएगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
12 hrs agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines