Numerology Lucky Number 8: ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं में अंक ज्योतिष शामिल है। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति के जन्म तिथि को जानकर उसके बारे में पता लगाया जा सकता है। जन्म तिथि से उस व्यक्ति का स्वभाव, गुण और व्यवहारों के बारे में भी पता लगाया जा सकता है। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 8 अंक वालों पर शनि देव की कृपा रहती है, क्योंकि मूलांक 8 शनि देव का अंक माना गया है। इसलिए 8 , 17 और 26 तारीख के जन्मे लोगों के बारे में बताएंगे। माना जाता है कि 8 अंकों वालों पर शनिदेव मेहरबान रहते हैं। साथ ही अपनी कृपा भी बनाए रखते हैं।
जन्मतिथि 8
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 8 वाले जातकों के जीवन में ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर होते हैं। ये लोग अपनी बात किसी को जल्दी साझा नहीं करते हैं। कहा जाता है कि इनका व्यवहार समझ पाना बेहद मुश्किल होता है, क्योंकि ये अलग टाइप के लोग होते हैं। मान्यता है कि जिस जातक का जन्म 8 तारीख को होता है, वह अपने लक्ष्य को बहुत जल्द हासिल कर लेता है।
यह भी पढ़ें- साल 2024 के अंत तक शनि देव इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान, जमकर बरसाएंगे धन-दौलत
जन्मतिथि 17
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस जातक का जन्म 17 तारीख को होता है। उस जातक का मूलांक 8 होता है। ऐसे जातकों पर शनिदेव मेहरबान रहते हैं। कहा जाता है कि 17 तारीख को जन्मे लोग यात्रा करने के बेहद शौकीन होते हैं। साथ ही ये लोग अपने कार्य को बड़ी आसानी से कर लेते हैं।
जन्मतिथि 26
जिस जातक का जन्म 26 तारीख को होता है, उस जातक का मूलांक 8 होता है। मान्यता है कि 26 तारीख को जन्मे लोग कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करते हैं। साथ ही ये अपना पूरा जीवन ईमानदारी और मेहनत से जीते हैं। इस तिथि के जन्मे जातक बेहद समझदार होते हैं। साथ ही ये लोग किसी के बात में जल्दी नहीं आते हैं।
यह भी पढ़ें- राहु-केतु के नक्षत्र परिवर्तन से इस राशि वाले रहें सावधान, जीवन में आएगा बड़ा बदलाव
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
20 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines