Narmada Jayanti 2024 Me Kab Hai: हिंदू धर्म में कई सारे पर्व-त्योहार मनाए जाते हैं। सभी व्रत-त्योहार का अपना-अपना खास महत्व होता है। मध्य प्रदेश में नर्मदा जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाए जाने वाला त्योहार है। हिंदू पंचांग के अनुसार, नर्मदा जयंती माघ माह के शुक्ल पक्ष के सप्तमी तिथि को मनाई जाती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नर्मदा जयंती नर्मदा नदी के जन्मदिन या उत्सव के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो पुण्य गंगा नदी में स्नान करने से मिलता है वहीं पुण्य नर्मदा नदी में स्नान करने से भी मिलता है। आज इस खबर में जानेंगे इस साल नर्मदा जयंती कब मनाई जाएगी। साथ ही इसका महत्व क्या है।
यह भी पढ़ें- कब है जया एकादशी? जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि
नर्मदा जयंती की शुभ तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार, नर्मदा जयंती तिथि की शुरुआत 15 फरवरी 2024 दिन गुरुवार को सुबह 10 बजकर 10 मिनट से हो रही है वहीं समाप्ति 16 फरवरी 2024 दिन शुक्रवार सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर होगी। पंचांग के अनुसार, पुण्य काल का शुभ मुहूर्त प्रातः काल 7 बजकर 15 मिनट से लेकर शाम को 5 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। साथ ही महा पुण्य काल के शुभ मुहूर्त सुबह के 7 बजकर 15 मिनट से लेकर 9 बजे सुबह तक रहेगा।
यह भी पढ़ें- पौष पुत्रदा एकादशी व्रत के नियम क्या हैं? जानें सभी सावधानियां
नर्मदा जयंती का क्या महत्व
हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल नर्मदा जयंती माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन नर्मदा माता की पूजा मन से करनी चाहिए। मान्यता है जो जातक पूरी श्रद्धा से मां नर्मदा की पूजा करते हैं, उनके जीवन में कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं होती है। साथ ही उन्हें सभी कष्टों से मुक्ति भी मिल जाती है।
यह भी पढ़ें- माघ माह की मासिक शिवरात्रि कब, जानें शुभ तिथि, पूजा विधि और महत्व
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मग्रंथों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
22 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines