हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

19 जून से बदलेगी इन 3 राशियों की किस्मत, ग्रह सेनापति मंगल का भरणी नक्षत्र में गोचर

Mangal Gochar 2024: ग्रहों के सेनापति मंगल के केवल राशि परिवर्तन से ही नहीं बल्कि उनके नक्षत्र परिवर्तन से भी देश-दुनिया और सभी राशियों पर व्यापक असर पड़ता है। 19 जून से उनके भरणी नक्षत्र में गोचर करने से 3 राशियों की जातकों के जीवन में काफी पॉजिटिव असर होने के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

Mangal Gochar 2024: भूमि पुत्र कहे जाने वाले मंगल ग्रह 19 जून, 2024 को अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। वे 1 जून से अश्विनी नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं और 19 जून को दोपहर बाद 3 बजकर 13 मिनट पर भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। मंगलदेव ऊर्जा, शारीरिक बल, अचल संपत्ति, आत्मविश्वास, पराक्रम, भाई, प्रशासनिक नेतृत्व आदि कारकों के स्वामी हैं। उनके नक्षत्र परिवर्तन से 3 राशियों की जातकों के जीवन पर सकारात्मक होंगे, उनकी किस्मत का सितारा बुलंद हो सकता है।

मंगल का भरणी नक्षत्र में गोचर का राशियों पर असर

तुला राशि:

मंगल का भरणी नक्षत्र में गोचर तुला राशि के जातकों के लिए बेहद भाग्यशाली सिद्ध हो सकता है। रोजगार के नए अवसर पैदा होने से बेरोजगारों को नौकर मिलने के योग हैं। स्टूडेंट्स जातकों की पढ़ाई से संबंधित मुश्किलों का समाधान होने की संभावना है। कॉलेज या संस्थान की ओर से स्टाइपेंड मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की होगी, प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बिजनेस से जुड़े जातकों को बढ़िया मुनाफा होने के योग हैं। स्वास्थ्य समस्याओं से निजात पाएंगे।

भरणी नक्षत्र-चक्र का दूसरा नक्षत्र है, जिसे बेहद शुभ माना जाता है।

विज्ञापन

धनु राशि:

धनु राशि के जातकों के जीवन पर भरणी नक्षत्र में मंगल ग्रह के गोचर का प्रभाव काफी अनुकूल सिद्ध हो सकता है। अटके हुए कामों में प्रगति होगी। सरकारी सहायता प्राप्त होने के योग हैं। इससे काम की अड़चनें शीघ्र दूर होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए सैलरी वृद्धि के साथ पदोन्नति के योग बन रहे हैं। धन का प्रवाह बना रहेगा। शिक्षण कार्य से जुड़े जातकों की मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लेखकों को राजकीय सम्मान मिल सकता है। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी।

मीन राशि:

मीन राशि के जातकों के लिए भरणी नक्षत्र में मंगल ग्रह के गोचर के असर से भाग्योदय हो सकता है। आपके प्रयासों से सुख-समृद्धि, धन-संपदा में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो सकती है। बिजनेस के जुड़े जातकों को पहले से बेहतर मुनाफा होने के योग हैं। व्यापार का विस्तार हो सकता है। करियर में अच्छी खासी ग्रोथ होने के योग हैं। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भारत में एक जगह ऐसी, जहां खुले आसमान के नीचे सोए हैं भगवान विष्णु, भक्त करते हैं पूजा

ये भी पढ़ें: हनुमान जी की फोटो कब, कहां और क्यों लगानी चाहिए? जानें तस्वीर कैसे बदलेगी तकदीर

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola