Mangal Nakshatra Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को शुभ ग्रह माना जाता है। मंगल को साहस, ऊर्जा, पराक्रम भूमि, भवन इत्यादि का कारक माना जाता है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक मंगल देव 13 अक्टूबर को यानी आज शाम नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। मंगल देव नक्षत्र परिवर्तन कर स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मंगल का नक्षत्र परिवर्तन होते ही कुछ राशियों का भाग्योदय शरू हो जाएगा। यूं कहें कि मंगल का नक्षत्र परिवर्नत होते ही कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। आइए ज्योतिषीय गणना के आधार पर जानते हैं कि मंगल का नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए मंगलकारी साबित होगा।
मेष राशि
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, मंगल का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए मंगलकारी माना जा रहा है। इस दौरान किसी बड़े मुकदमें में जीत मिल सकती है। विरोधी वर्ग पराजित होंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। नौकरी-रोजगार में भी खास सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस दौरान बिजनेस में जमकर मुनाफा प्राप्त होगा। हालांकि इस दौरान मेष राशि वालों को सेहत का खास ख्याल रखना होगा।
यह भी पढ़ें: सूर्य ग्रहण कल और 28 को लगेगा चंद्र ग्रहण, दोनों में से किसका सूतक काल होगा मान्य?
मिथुन राशि
मंगल का नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। ऐसे में जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें इस अवधि में जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा। इसके साथ भी इस दौरान रुका हुआ धन मिलेगा। परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इसके अलावा इस दौरान जमीन से जुड़े कार्यों से धन आएगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। लव लाइफ में शुभ समाचार मिलेगा।
कर्क राशि
मंगल का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होगा। इस दौरान मंगल देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही भूमि, भवन का विस्तार होगा। इस दौरान व्यक्तित्व में निखार के साथ-साथ बिजनेस में भी धन लाभ होगा। नौकरी पेशा वालों को इस दौरान कार्यस्थल पर बॉस का साथ मिलेगा। संभव है कि नौकरी में प्रमोशन का भी रास्ता साफ हो जाए। कुल मिलाकर मंगल का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि के लिए मंगलकारी साबित होगा।
वृश्चिक राशि
मंगल का नक्षत्र परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों के लिए वरदान के समान साबित हो सकता है। दरअसल मंगल देव इस राशि के स्वामी माने गए हैं। ऐसे में मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन वृश्चिक राशि के लिए मंगलकारी साबित होगा। इसके साथ ही मंगल देव की कृपा से नौकरी में प्रमोशन और सैलरी में बढ़ोतरी का लाभ मिल सकता है। बिजनेस में मुनाफा प्राप्त होने के साथ-साथ इसमें विस्तार भी होगा। सरकारी नौकरी करने वालों को इस दौरान विशेष लाभ मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ के कई योग बनेंगे।
यह भी पढ़ें: Ind Vs Pak: भारत-पाकिस्तान मैच की सबसे बड़ी भविष्यवाणी, क्या भारत लगा पाएगा जीत की हैट्रिक?
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
7 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines