Mangal Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र 9 (Astrology) में ग्रह और नक्षत्रों (Nakshatra) का परिवर्तन खास महत्व रखता है। मंगल (Mars) जब कभी भी किसी राशि में गोचर करता है तो उसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मंगल देव 18 अगस्त को कन्या राशि (Virgo) में प्रवेश करेंगे। मंगल का गोचर (Mangal Gochar 2023) कुछ राशि वालों के लिए भाग्यशाली माना जा रहा है। दरअसल इस दौरान कुछ राशि वालों को जबरदस्त धन लाभ हो सकता है। मंगल के साथ ही बुध का भी परिवर्तन होने वाला है। ऐसे में कन्या राशि में बुध और मंगल की युति होगी। ऐसे में मंगल-बुध के इस युति योग से किस्मत बदल सकती है। आइए जानते हैं उन 5 भाग्यशाली राशियों के बारे में।
मंगल के गोचर से खुलेगी इन 5 राशि वालों की किस्मत
- मेष राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल का कन्या राशि में गोचर मेष राशि वालों को जबरदस्त धन लाभ कराएगा। मंगल के शुभ प्रभाव से शत्रु परास्त होंगे। किसी पुराने मुकदमें में राहत मिल सकती है। हालांकि इस दौरान मेष राशि के जातकों को क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। अगर मेष राशि के लोग इस दौरान धैर्य के साथ काम लेंगे तो अत्यधिक लाभ होगा। इसके अलावा इस दौरा नौकरी-व्यापार में भी तरक्की होगी। सुख के तमाम साधन मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: क्या आप भी जलाते हैं पूजा-पाठ के दौरान दीपक? पहले जान लीजिए ये खास नियम
- मिथुन राशि: मंगल के राशि परिवर्तन का सबसे अधिक लाभ मिथुन राशि वालों को बिजनेस से होगा। इस दौरान आपके व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। इसके साथ ही कारोबार का विस्तार भी होगा। इसके अलावा जॉब में प्रमोशन का योग बनेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। कार्य स्थल अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे।
- कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर वरदान के समान होगा। इस दौरान कर्क राशि वालों को नई नौकरी की सौगात मिल सकती है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनका कद बढ़ सकता है। किसी सरकारी योजना का भरपूर लाभ उठाएंगे। इसके अलावा बिजनेस की दृष्टि से मंगल का यह गोचर अत्यधिक शुभ रहेगा। शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली आएगी। पार्टनर के साथ ही घूमने जा सकते हैं। लव लाइफ में शुभ समाचार मिल सकता है।
- वृश्चिक राशि: इस राशि के लिए मंगल का गोचर बेहद भाग्यशाली साबित होगा। इस दौरान अचानक धन लाभ के कई योग बनेंगे। किसी अन्य स्रोत से भी आर्थिक लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति का विवाद खत्म हो सकता है। इसके साथ ही इस दौरान मंगल देव की विशेष कृपा रहेगी। बिजनेस में डूबता हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बनेगा। हालांकि यह आपके लिए मंगलकारी ही रहेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का भरपूर प्यार मिलेगा।
यह भी पढ़ें: देवगुरु बृहस्पति खोलने जा रहे हैं इन 4 राशि वालों की किस्मत, इस तारीख तक बन सकते हैं अमीर!
- धनु राशि: मंगल के गोचर का शुभ प्रभाव धनु राशि के जातकों पर भी पड़ेगा। हालांकि इस दौरान आपको अपने बिजनेस से जबरदस्त धन लाभ हो सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी बड़े जमीनी विवाह में जीत हासिल होगी। इसके अलावा इस दौरान आपको भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
घूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
33 mins agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines