Lucky Zodiac Signs: ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन और गोचर करने से शुभ-अशुभ योग का निर्माण होता है. नए साल में 10 जनवरी 2026, दिन शनिवार को देवगुरु बृहस्पति और ग्रहों के राजा सूर्य एक-दूसरे के 180 डिग्री पर होंगे. इससे प्रतियुति योग का निर्माण होगा. इस शुभ प्रतियुति योग से राशि जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. इससे कई राशियों को शुभ परिणाम मिलेंगे. चलिए जानते हैं कि, गुरु–सूर्य की मजबूत मित्रता, शनि की स्थिरता और ग्रहों की अनुकूल स्थिति से किन राशियों को लाभ मिलेगा.
मेष राशि
सूर्य और गुरु के प्रतियुति योग के निर्माण करने से मेष राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी. जो लोग सरकारी और राजनीति क्षेत्रों से संबंध रखते हैं उन लोगों को बड़ा पद मिल सकता है. आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे.
सिंह राशि
गुरु ग्रह के प्रतियुति योग बनाने से सिंह राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. जिन लोगों की संतान हैं उन्हें संतान पक्ष से सुख और शुभ समाचार मिल सकता है. शिक्षा के क्षेत्र में आप खूब तरक्की करेंगे. नए निवेश से आपको लाभ होगा.
ये भी पढ़ें – Mole on Ears: अहम संकेत देता है कान पर तिल का होना, कैसा होता है इन लोगों का स्वभाव? जानें
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से समय अच्छा रहेगा. आपके लिए आय के नए साधन बनेंगे जो लोग साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं उन्हें लाभ मिलेगा. आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और समान में मान-सम्मान बढ़ेगा.
धनु राशि
धनु राशि वालों के स्वामी ग्रह गुरु हैं. आपके लिए गुरु ग्रह के प्रभाव से यात्रा के योग बनेंगे. आपको विदेश के संपर्क में होने से धनलाभ मिल सकता है. धनु राशि के जातकों को पिता और गुरुजनों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के करियर में बड़े बदलाव आएंगे. आप तरक्की करेंगे और धनलाभ होगा. नौकरी करने वाले लोगों का प्रमोशन हो सकता है और सैलरी बढ़ सकती है. इससे आपको खुशी मिलेगी. आपकी कार्यस्थल पर तारीफ होगी और समय अच्छा रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
12 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
20 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines