हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucky Zodiac Sign: शुक्र-वरुण ने बनाया 'अष्टादश योग', इन 3 राशियों की धन-दौलत और नौकरी की आस होगी पूरी

Lucky Zodiac Sign: शुक्र और वरुण ग्रह ने 5 जनवरी, 2026 से अष्टादश योग बनाया है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, यह योग धन, नौकरी और सुख-समृद्धि की उम्मीदें पूरी कर सकता है. आइए जानते हैं, वे 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिसे इस योग का सबसे अधिक लाभ होगा?

विज्ञापन

Lucky Zodiac Sign: द्रिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 5 जनवरी, 2026 के दिन में 10:05 AM बजे से शुक्र और वरुण ग्रह एक-दूसरे से 18° की दूरी पर स्थित हैं. ज्योतिष शास्त्र में इस कोणीय दूरी को अष्टादश योग कहते हैं. आपको बताया दें कि ज्योतिष शास्त्र में शुक्र प्रेम, सुंदरता, वैभव और सुख का कारक ग्रह माना गया है, जबकि वरुण जीवन में भावनात्मक संतुलन, मन की शांति और आत्मिक ऊर्जा से जुड़े माने जाते हैं. जब ये दोनों ग्रह कोई विशेष योग बनाते हैं, तो घर में धन-संपत्ति, सुख-सुविधा और विलासिता बढ़ती है और प्रेम संबंध, दोस्ती और पारिवारिक रिश्ते मजबूत होते हैं.

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि शुक्र-वरुण का अष्टादश योग जातकों की आशाओं और इच्छाओं को पूरा करने वाला होता है. मकर राशि में शुक्र और कुंभ राशि में वरुण के विराजमान होने से बना यह योग 3 राशियों के जातकों की धन-दौलत और नौकरी की तमन्ना को पूरी करने के योग बना रहा है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

यह भी पढ़ें: Premanand Maharaj Quotes: क्या पति-पत्नी के कर्म एक-दूसरे के जीवन को प्रभावित करते हैं? जानिए क्या कहते हैं प्रेमानन्द महाराज

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ है. शुक्र और वरुण के अष्टादश योग से धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारियों के अवसर मिल सकते हैं. इस समय निवेश और बचत के फैसले भी आपके पक्ष में रहेंगे. घर-परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी. अपने कार्यों में लगन और अनुशासन बनाए रखें, परिणाम आपके पक्ष में होंगे.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह योग करियर और आर्थिक मामलों में लाभ लेकर आएगा. पुराने रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है. व्यापार या नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं. साझेदारी और सहयोग से भी आपको लाभ मिल सकता है. सामाजिक संबंधों में सामंजस्य बढ़ेगा. प्रेम और दोस्ती के मामलों में भी लाभ होगा. यह समय नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए उत्तम है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक धन और वैभव के मामले में लाभ उठा सकते हैं. नौकरी में आपके प्रयासों की सराहना होगी. निवेश और वित्तीय योजनाओं में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. पुराने विवादों का समाधान भी इस समय संभव है. परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा और घर का वातावरण खुशहाल रहेगा. भावनात्मक रूप से भी संतुलन और मानसिक शांति का अनुभव होगा.

यह भी पढ़ें: Kitchen Vastu Tips: किचन में माइक्रोवेव, मिक्सर और टोस्टर की गलत दिशा बना सकती है तंगहाल, जानिए रखने की सही जगह

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola