हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

हाथ की रेखाओं से जानें कब और क्यों होता है ब्रेकअप? करें ये उपाय, रिश्ता रहेगा अटूट

Marriage Line and Breakup: अनुभवी और कुशल हस्तरेखा एक्सपर्ट हाथ की लकीरें और हथेली के कुछ चिह्न देखकर बता देते हैं कि वैवाहिक जीवन, रिलेशनशिप या लव लाइफ में रिश्ता कैसा रहेगा, ब्रेकअप होगा या लव मैरिज होगी। आइए जानते हैं, ये रेखाएं और चिह्न हथेली में कहां होते हैं?

विज्ञापन

Marriage Line and Breakup: हस्तरेखा एक्सपर्ट्स हाथ की लकीरों को देख कर व्यक्ति के पर्सनालिटी, हेल्थ, करियर की संभावनाओं, लव लाइफ और अन्य रिश्तों और जीवन के अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में वे जानकारियां भी सामने ला सकते हैं, जिसे बारे में लोग सोच भी नहीं सकते हैं। हाथ की लकीरें वाकई में कमाल की होती हैं। आइए जानते हैं कि इश्क-मोहब्बत में ब्रेकअप क्यों हो जाता है और क्या उपाय करें कि रिश्ता अटूट बना रहे?

अंगूठे का तिल, तोड़ता है दिल

हाथ में कुछ स्थान पर तिल लाभकारी होता है, लेकिन हाथ के अंगूठे पर कोई तिल या दाग अच्छा नहीं माना गया है। हस्तरेखा एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब हथेली की तरफ अंगूठे पर कोई काला तिल हो तो रिलेशनशिप में निश्चित तौर पर ब्रेकअप हो जाता है। यह भी देखा गया है कि ऐसे लोगों के विवाह या सगाई के समय भी अड़चनें आती हैं।

शुक्र रेखा और पर्वत पर क्रॉस निशान

हस्तरेखा एक्सपर्ट्स के मुताबिक हथेली की गुरु पर्वत (तर्जनी के नीचे का क्षेत्र) पर क्रॉस का निशान सुखी वैवाहिक जीवन को दर्शाता है। लेकिन यह निशान शुक्र पर्वत या शुक्र रेखा (अंगूठे से सटी हथेली का उभरा क्षेत्र और उस पर बनी रेखाएं) पर नहीं होना चाहिए। यह कामशक्ति के साथ-साथ रिलेशनशिप में ब्रेकअप की ओर संकेत करता है। वहीं शुक्र पर्वत से निकलकर कोई रेखा भाग्‍य रेखा को छूती है या काटती है, तब भी संबंध टूट जाता है।

विज्ञापन

शुक्र से शनि पर्वत की ओर जाती रेखा

जिन लोगों के हाथ में शुक्र पर्वत से कोई रेखा निकलकर शनि पर्वत (हाथ की सबसे बड़ी उंगली के नीचे का क्षेत्र) की ओर जाती है, तो यह लव लाइफ में मुश्किलें आने का संकेत देता है। वहीं, जब यह रेखा शनि पर्वत पर एक कांटे के चिह्न के रूप में समाप्त होता है, तो यह तो यह ब्रेकअप की ओर इशारा करता है।

विवाह रेखा पर जाली या कांटे का निशान

जिनकी हथेली पर विवाह रेखा अंत में एक से अधिक सिराओं में बंट जाता है, तो देखा गया है कि उस व्यक्ति के रिलेशनशिप में कुछ समय अलगाव हो जाता है। वहीं जब विवाह रेखा कांटे जैसे निशान होते हैं, तो लव लाइफ में कुछ समय बाद ब्रेकअप आ सकता है। लेकिन ऐसे लोग अक्सर आपसी सहमति से अलग होते हैं और शारीरिक सबंध बनाने को गलत नहीं मानते हैं।

विज्ञापन

मंगल पर्वत से निकली रेखा…

बता दें, मंगल ग्रह को विच्छेदकारी यानी अलगाव करने वाला माना गया है। हथेली के मंगल पर्वत (हाथ के मध्य भाग) से जब कोई रेखा भाग्‍य, मस्तिष्‍क और हृदय रेखा को छूती है, तो रिश्तों में अनबन और मनमुटाव बना रहता है। लेकिन यही रेखा जब भाग्‍य, मस्तिष्‍क और हृदय रेखा को क्रॉस कर बुध पर्वत (छोटी उंगली की नीचे का क्षेत्र) की ओर बढ़ जाती है, तो वैवाहिक जीवन में तलाक हो जाता है या लव रिलेशनशिप में ब्रेकअप हो जाता है।

करें ये उपाय

1. रोजाना नहाने के पानी में सात चुटकी हल्दी पाउडर डालकर स्नान करें। साथ में हमेशा पीले रंग की रूमाल रखें। गुरुवार को पीले रंग की वस्तुओं, वस्त्रों, अनाज या फलों का दान करें।

विज्ञापन

2. 43 दिन तक शुक्र पर्वत पर हल्दी रगड़ें या बृहस्पति (गुरु) पर्वत पर चंदन रगड़ें। साथ ही बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनें।

ये भी पढ़ें: हथेली पर दिखें ये रेखाएं और चिह्न तो नसीब में पैसा ही पैसा, सफलता भी चूमेगी आपके कदम

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्यों नहीं होता राम कथा में उनकी बहन का जिक्र, चार भाइयों में कभी किसी ने नहीं ली सुध, जानें क्या है कहानी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola