Kundli Facts: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रह अपनी उच्च राशि में सबसे ज्यादा मजबूत यानी बली होते हैं। इसके बाद कोई ग्रह अपनी मूल त्रिकोण राशि में मजबूत और बेहतर स्थिति में होते हैं। कह सकते हैं कि मूलत्रिकोण राशि कुंडली में ग्रह की दूसरी सबसे बलवान यानी मजबूत स्थिति है, जिसमें ग्रह अपनी शक्ति और प्रभाव का बेहतर और शुभ फल देते हैं। इसलिए कुंडली की मूल त्रिकोण राशि और उनमें स्थित ग्रह को शुभ माना जाता है।
ग्रहों की मूल त्रिकोण राशि
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, प्रत्येक ग्रह की अपनी मूल त्रिकोण राशि होती है, जिसमें ग्रह अपने सकारात्मक फल को अधिक प्रभावशाली ढंग से जातक (व्यक्ति) को दे पाते हैं। मेष मंगल, कर्क चंद्रमा, सिंह सूर्य, कन्या बुध, तुला शुक्र, धनु गुरु और कुंभ शनि की मूल त्रिकोण राशि है। इसे आप यहां दिए गए चार्ट से स्पष्ट रूप से समझ सकते हैं।
| ग्रह की मूल त्रिकोण राशि | ||
| क्र.सं. | ग्रह | मूल त्रिकोण राशि |
| 1 | मंगल | मेष |
| 2 | चंद्र | कर्क |
| 3 | सूर्य | सिंह |
| 4 | बुध | कन्या |
| 5 | शुक्र | तुला |
| 6 | गुरु | धनु |
| 7 | शनि | कुम्भ |
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मूल त्रिकोण राशि केवल दृश्यमान यानी आंखों से दिखाई देने वालों ग्रहों की होती हैं। राहु और केतु छाया ग्रह हैं, जो अदृश्य होते हैं, इनकी कोई मूल त्रिकोण राशि नहीं होती है।
मूल त्रिकोण राशि में स्थित ग्रह का सामान्य फल
मूल त्रिकोण राशि में स्थित ग्रह जीवन को सुखमय बनाते है।
मूल त्रिकोण राशि में आरामदायक और मजबूत स्थिति में होने के कारण ग्रह विशेष शुभ फल देने में सक्षम होते हैं। हालांकि, यह ग्रहों के फल देने की शक्ति के अनुसार भिन्न-भिन्न होता है, लेकिन कुछ सामान्य फल सभी ग्रह प्रदान करते हैं।
- मूल त्रिकोण राशि में स्थित ग्रह व्यक्ति में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता जैसे गुणों को बढ़ाने में सहायक होते हैं।
- ग्रहों के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को जीवन में सफलता और समृद्धि प्राप्त करने में बहुत संघर्ष नहीं करना पड़ता है।
- मूल त्रिकोण राशि में स्थित ग्रह जातक को अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करने में सक्षम होते हैं। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता उच्च स्तर पर होती है।
- ग्रहों के शुभ असर से व्यक्ति में मानसिक शांति होती है और वे संतुष्ट जीवन जीते हैं।
ये भी पढ़ें: अपनी राशि के रंग के अनुसार खरीदें फ्रिज, हमेशा बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
ये भी पढ़ें: पूजा करते समय भूल से भी न करें ये 7 गलतियां, वरना नहीं मिलेगा फल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines