हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Zodiac Signs: खरमास के बाद लखपति बनेंगे ये 3 राशि वाले लोग, करियर में आएगा गजब का बदलाव

Rich and Lucky Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कल यानी 14 मार्च को सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। जिससे खरमास लग गया है। खरमास लगने के बाद सभी शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। लेकिन कुछ राशियों के लिए खरमास बहुत ही शुभ है। तो आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

Rich and Lucky Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 14 मार्च 2024 दिन गुरुवार से खरमास की शुरुआत हो गई है और इसका समापन 13 अप्रैल 2024 को होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव कल यानी 14 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य देव के मीन राशि में प्रवेश करते ही मीन संक्रांति की शुरुआत हो गई है। ज्योतिषियों की माने तो अब एक महीने तक सभी शुभ कार्य बंद रहेंगे।

माना जाता है कि मीन संक्रांति यानी मीन खरमास में शादी, विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, सगाई जैसे शुभ कार्यों पर रोक लग गए हैं। लेकिन अगले एक महीने के बाद यह सभी शुभ कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे। खरमास लगने के बाद कुछ ऐसी राशियां हैं जिन्हें सबसे ज्यादा धन का लाभ होने वाला है। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों के लिए खरमास बहुत ही शुभ माना जा रहा है। मान्यता है कि सूर्य देव की कृपा से मेष राशि के लोगों के करियर और कारोबार में डबल मुनाफा देखने को मिलेंगे। साथ ही जो लोग कारोबार करने के बारे में सोच रहे हैं वे शुरू कर सकते हैं। बता दें कि सूर्य देव के मीन राशि में प्रवेश करने से मेष राशि वाले लोगों को समाज में मान-सम्मान वृद्धि होगी । साथ ही जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि

खरमास का प्रभाव मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक माना जा रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य देव की कृपा से मिथुन राशि वाले लोगों को करियर में अचानक बदलाव देखने को मिलेंगे। जो लोग राजनीतिक के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए खरमास बहुत ही शुभ रहेगा। अप्रैल माह की शुरुआत में ही किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात भविष्य के लिए शुभ फलदायी रहेगी।

तुला राशि

जिन लोगों की राशि तुला है उन्हें भगवान सूर्य देव की कृपा प्राप्त होगी। साथ ही सूर्य देव के आशीर्वाद से तुला राशि वाले लोग समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। साथ ही लोगों के प्रति दयालुता का भाव रखेंगे। किसी भी कार्य में घरवालों का साथ मिलेगा। साथ ही पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें- आज मेष समेत 3 राशियों को मिलेगा कारोबार में लाभ, इन 2 राशियों को रहना होगा सावधान

यह भी पढ़ें- मार्च के अंत तक 3 राशियों पर शनि-शुक्र की रहेगी कृपा, जमकर होगी पैसों की बारिश

यह भी पढ़ें- अगले एक महीने तक 3 राशियां रहेंगी खुशहाल, मीन राशि में पहुंचे सूर्य देव

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें