Karwa Chauth 2023: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखती हैं। साथ ही इस दौरान महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और शाम के समय गौरी-गणेश की विधिवत पूजा करती हैं। हलांकि कई बाद ना चाहते हुए भी महिलाएं इस व्रत में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं, जो कि अखंड सौभाग्य की प्राप्ति में बाधक बनती हैं। ऐसे में करवा चौथ व्रत के दौरान सुहागिन महिलाओं को किन गलतियों को करने से बचना चाहिए, इसके बारे में जानते हैं।
करवा चौथ व्रत में ना करें ये गलतियां
- व्रत नियम के मुताबिक, करवा चौथ व्रत में सफेद वस्तुओं का इस्तेमाल करना निषेध हैं। ऐसे में करवा चौथ व्रत के दौरान व्रती महिलाओं को दूध, दही, सफेद कपड़े इत्यादि का इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए और नहीं ऐसी चीजों को किसी को उपहार स्वरूप देना चाहिए।
- वैसे तो करवा चौथ व्रत का समापन चंद्र दर्शन के बाद ही होता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इस दिन चांद को नंगी आखों के नहीं देखना चाहिए? दरअसल धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सुहागिन व्रती महिलाओं को नंगी आंखों के चंद्र दर्शन नहीं करने चाहिए। इस दिन चंद्र का दर्शन छलनी के माध्यम से ही किया जाता है।
यह भी पढ़ें: बुध ने कन्या राशि में बनाया भद्र महापुरुष राजयोग, 18 अक्टूबर तक राजसुख भोगेंगे 3 राशियों के जातक
- पौराणिक मान्यता के अनुसार, करवा चौथ व्रत के दिन सुहागिन महिलाओं को किसी की बुजुर्ग महिला का अपमान भूल से भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से व्रत अधूर ही रह जाता है। इस दौरान किए गए सारे धार्मिक कार्य निष्फल हो जाते हैं। ऐसे में व्रती महिलाओं को करवा चौथ के दिन इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए।
- करवा चौथ व्रत की पूजा के बाद चंद्र दर्शन के बाद ही पति का चेहरा देखने की परंपरा है। ऐसे में इस बात को ध्यान में रखकर और पति के हाथों से जल पीकर, कुछ मीठा खाकर ही व्रत का पारण करना चाहिए। ऐसा करना व्रत के फल को दोगुना कर देता है।
यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2023: 14 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण 6 राशियों के लिए वरदान! राजा जैसे सुख का लेंगे आनंद
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 hr agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines