Karwa Chauth 2023 Moon Time: करवा चौथ का व्रत इस साल 1 नवंबर, बुधवार को रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, इस दिन करवा चौथ व्रत के साथ-साथ संकष्टी चतुर्थी का भी व्रत रखा जाएगा। करवा चौथ का व्रत रखने वाली व्रती महिलाएं गौरी-गणेश की पूजा के साथ ही चंद्र देव को अर्घ्य देती हैं। मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है। ऐसे में करवा चौथ के दिन सभी व्रती महिलाओं को चांद निकलने का इंतजार करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2023 में करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय क्या है और चंद्र देव को अर्घ्य देने की विधि क्या है?
करवा चौथ का चांद कब निकलेगा?
करवा चौथ के दिन व्रती महिलाएं पूजने के बाद शाम में चांद को निकलने के बेसब्री से इंतजार करती हैं। दृक पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ के दिन चांद्रोदय रात 8 बजकर 15 मिनट पर होगा। यह समय देश की राजधानी दिल्ली का है। इस समय व्रती महिलाएं चंद्र देव को अर्घ्य देंगी और उसके बाद व्रत का पारण करेंगी।
यह भी पढ़ें: Garuda Purana: पुराण के अनुसार हर रोज करें यह काम, मां लक्ष्मी हमेशा रहेंगी मेहरबान
करवा चौथ पर कैसे दें चंद्र देव को अर्घ्य?
करवा चौथ के दिन जब चांद निकर जाए तो एक लोटे में जल भर कर रखें। इसके बाद उस जल में सफेद फूल, कच्चा दूध और अक्षत मिलाएं। फिर चंद्र देव को अर्घ्य दें। चंद्र देव को अघ्य देते वक्त “गगनार्णवमाणिक्य चन्द्र दाक्षायणीपते, गृहाणार्घ्यं मया दत्तं गणेशप्रतिरूपक” इस मंत्र को पढ़ें। चंद्र देव को अर्घ्य देने के बाद उन्हें प्रणाम करें। साथ ही साथ अपने जीवनसाथी की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए प्रार्थना भी करें। अर्घ्य देते वक्त चंद्रमा को छलनी से देखने का विधान है। ऐसे में इस रस्म हो ना भूलें। इसके बाद व्रती महिलाएं अपने पति को मिठाई खिलाकर और पानी पिलाकर व्रत का पारण करें। मान्यता है कि करवा चौथ पर इतना करने के बाद ही व्रत पूर्ण होता है।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
59 mins agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
9 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines