Kaner Vastu Plant in Hindi: सनातन धर्म में कनेर का फूल बहुत ही शुभ माना जाता है। कनेर का पौधा अपनी खूबसूरती की वजह से सबको अपनी ओर आकर्षित करताहै। लेकिन क्या आपको पता है वास्तु शास्त्र के अनुसार, कनेर का पौधा घर में लगाना शुभ नहीं माना गया है। ऐसा क्यों? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
दरअसल, कनेर का पेड़ घर के गार्डन में लगाना सही होता है। अगर आपको कनेर का पौधा घर में लगाना पड़े तो इसके लिए वास्तु शास्त्र में पश्चिम या नैऋत्य कोण को शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि किसी जातक की कुंडली में मंगल दोष रहता है, तो प्रत्येक दिन कनेर की जड़ में जल अर्पित करें। ऐसा करने से कुंडली से मंगल दोष खत्म हो हो जाता है। तो आइए जानते हैं इसके चमत्कारी उपायों के बारे में।
यह भी पढ़ें- Ank Jyotish, 2 October 2023: सभी मूलांक वालों को मिलेगी कारोबार में सफलता, सोमवार को बन रहे हैं धन लाभ के प्रबल योग
कनेर के फूल के चमत्कारी उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आपको कोई शत्रु परेशान कर रहा है या किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न कर रहा है, तो इसके लिए आपको गुरुवार के दिन सूर्योदय से पहले उठकर लाल कनेर की डाली तोड़ें और इसके सात टुकड़े करें। सात टुकड़े करने के बाद इसे कपूर के साथ जला दें। मान्यता है कि ऐसा करने से दुश्मन बहुत जल्द नष्ट हो जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कनेर के खूबसूरत फूल मां लक्ष्मी को बहुत ही अधिक प्रिय होता है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी की पूजा करने के दौरान कनेर का फूल अर्पित करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही धन-धान्य में बढ़ोतरी होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान विष्णु को कनेर का फूल अर्पित करने से आर्थिक तंगी दूर हो जाता है।
यह भी पढ़ें- रुद्राक्ष धारण करने के भी होते हैं खास नियम, लापरवाही करेंगे तो महादेव हो जाएंगे क्रोधित
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
9 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines