हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: नफा या नुकसान, 2026 में कैसा रहेगा आपका कामकाज? जानिए करियर राशिफल

Kaalchakra Today: सभी 12 राशियों के लिए 2026 में कामकाज कैसा रहने वाला है किन राशियों को लाभ होगा और किन्हें नुकसान झेलना पड़ सकता है. इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने वाले हैं.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Kaalchakra Today 21 January 2026: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए साल कैसा रहने वाला है यह जान सकते हैं. करियर और आर्थिक तौर पर कई राशियों को इस साल लाभ होगा. सपने पूरे होंगे और खूब तरक्की करेंगे. वहीं कई लोगों को करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा और इससे समय अच्छा नहीं बीतेगा.

आज 21 जनवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको राशि अनुसार बताएंगे कि, मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कामकाज के लिहाज से साल कैसा रहने वाला है. किन राशि के लोगों को करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी और लाभ होगा. किन राशि के लोगों को मुश्किलों का सामना करते हुए नुकसान उठाना पड़ेगा.

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि के लिए साल की शुरुआत अच्छी नहीं होगी. साल 2026 का दूसरा भाग आपके लिए बेहतर हो सकता है. आपके 12वें भाव में शनि की स्थिति होने से मेहनत अधिक करनी होगी और देर से सफलता मिलेगी. 2 जून 2026 तक आपके लिए देवगुरु बृहस्पति शुभ होंगे. इससे कारोबारियों को लाभ होगा. लेकिन 2 जून 2026 से लेकर 31 अक्टूबर तक का समय औसत रहेगा. नवबंर में मेहनत के अनुसार ही आपको लाभ मिलेगा. आप कारोबार में व्यर्थ का कोई रिस्क न लें.

वृषभ राशि

विज्ञापन

वृषभ राशि के कारोबारियों के लिए 2026 औसत रहेगा. आपको कई अवसर मिलेंगे इसका लाभ उठाएं. आप सावधानी और समझदारी से काम लें. इससे आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे. जनवरी से लेकर 2 जून 2026 तक देवगुरु बृहस्पति आपको शुभ फल देंगे. कारोबार में तरक्की करेंगे. 2 जून से लेकर 31 अक्टूबर के बीच अलग-अलग जगह से आपको मुनाफा होगा. आपके लिए बुध का गोचर शुभ साबित होगा. आपको कारोबार से अच्छा लाभ मिलेगा.

यदि आप मेष से मीन तक सभी राशियों के भविष्यफल के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: ग्रहों के अत्यंत शुभ योग से मालामाल होंगी ये 5 राशियां, सोने की तरह चमकेगा भाग्य

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola