Jyotish Tips: वैदिक ज्योतिष में शनि को न्यायकारक ग्रह माना गया है। जब भी व्यक्ति पर शनि की दशा, महादशा, साढ़ेसाती या ढैय्या लगती है, तब व्यक्ति अपने कर्मानुसार फल पाता है। यदि उसके अच्छे कर्म होते हैं तो शनि की दशा में वह निश्चित रूप से तरक्की करता है। इसी प्रकार कर्म सही नहीं होने पर आदमी को कंगाल बनने में भी देर नहीं लगती। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास से जानिए कि शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आपको कौनसे काम नहीं करने चाहिए।
शनि को प्रसन्न करने के लिए भूल कर भी न करें ये 4 काम (Jyotish Tips)
दूसरों को न करें अपमानित
कुछ लोग दूसरों को अपमानित करने का अवसर ढूंढते रहते हैं। ऐसे लोगों को कभी शनि की कृपा प्राप्त नहीं हो पाती है। शनि की दशा आरंभ होते ही ऐसे लोगों का पतन शुरू हो जाता है। अतः आप भी दूसरों का अनादर न करें, विशेषकर वृद्ध, असहाय एवं गरीबों का कभी अपमान नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Shani ke Upay: आज ही शुरू कर दें इस मंत्र का जप, शनि बना देगा जन्मकुंडली में राजयोग
पैर घसीट कर न चलें
कई लोग अपने पैरों को जमीन पर घिसटते हुए चलते हैं। ऐसा करना शनि के क्रोध का कारण बन सकता है। इस एक वजह से व्यक्ति सदैव आर्थिक तंगी में उलझा रहता है और वह पैसा होते हुए भी सुख नहीं उठा पाता है। कुछ लोग फ्री बैठते समय अपने पैर हिलाते रहते हैं। इससे भी शनि रुष्ट होते हैं।
किचन में न रखें गदंगी और झूठे बर्तन
खाना बनाने के बाद कुछ गृहणियां किचन को गंदा ही छोड़ देती हैं। विशेषकर रात को झूठे बर्तन रख देते हैं। ऐसा करने से घर में नेगेटिव एनर्जी तो आती ही है, साथ में शनि का क्रोध भी झेलना पड़ता है। जब भी किचन में काम करें तो यथासंभव उसे साफ रखें।
यह भी पढ़ें: काली बिल्ली रास्ता काटे तो तुरंत करें ये उपाय, बड़े से बड़ा दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाएगा
दूसरों को न दें धोखा
कुछ लोग अपने छोटे से लाभ के लिए भी दूसरों को धोखा देते हैं। वे अपने लालच में दूसरों का बहुत बड़ा नुकसान करवा देते हैं। ऐसा करना न केवल शनि, वरन सूर्य और राहु को भी नाराज कर देता है। ऐसे व्यक्ति को प्रबल दुर्भाग्य का सामना करना पड़ता है। वे जीवन में कभी तरक्की नहीं कर पाते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
7 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
13 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines