Jitiya Vrat 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल जितिया व्रत का आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को पड़ता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल जितिया व्रत 6 अक्टूबर को पड़ रहा है। जितिया व्रत खास तौर पर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मनाए जाने वाला पर्व हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जितिया व्रत खास कर विवाहित महिलाएं रखती है। इस व्रत को रखने से पुत्र की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही पुत्र की लंबी आयु होती है। शास्त्र के अनुसार, इस साल जितिया व्रत पर खास संयोग बन रहा है, जिसके कारण जितिया व्रत का महत्व और अधिक बढ़ गया है। तो आइए जानते हैं कौन सा संयोग बन रहा है।
यह भी पढ़ें- आसन पर बैठकर पूजा करना क्यों हैं जरूरी, जानें इसके नियम और महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जितिया व्रत 6 अक्टूबर को रखा जाएगा। 6 अक्टूबर दिन शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जिसके कारण जितिया व्रत का महत्व और अधिक बढ़ गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस योग में पूजा-पाठ और किसी भी शुभ कार्य के लिए शुभ फलदायी माना गया है।
यह भी पढ़ें- जितिया व्रत पर करें इस मंत्र और आरती का पाठ, संतान प्राप्ति का मिलेगा वरदान
जितिया व्रत को बहुत ही कठिन व्रत माना गया है, क्योंकि इस व्रत में महिलाएं निर्जला रहकर व्रत करती है। इस व्रत को करने से पुत्र की प्राप्ति और संतान के जीवन में आने वाली कष्ट दूर हो जाते हैं। पंचांग के अनुसार, यह व्रत तीन दिनों तक चलता है। जितिया व्रत की शुरुआत नहाय खाय से लेकर निर्जला व्रत और पारण तक होता है।
यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करना है बेहद फायदेमंद, जानें इसका महत्व और सही विधि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
14 mins agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines