Budh ke Upay: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार, शिक्षा और वाणी का कारक माना गया है। यदि किसी की जन्मकुंडली में बुध प्रबल हो तो ऐसा व्यक्ति पढ़ा लिखा होता है तथा अधिकांशतया खुद का व्यापार करता है। परन्तु बुध के अनुकूल नहीं होने पर जातक आर्थिक तंगी का शिकार हो जाता है और उसे इधर-उधर धक्के खाने पड़ते हैं। ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया से जानिए बुध से जु़ड़ी कुछ जरूरी बातें
जन्मकुंडली में बुध ग्रह हो शुभ तो देता है ऐसा फल
बुध को चन्द्रमा तथा बृहस्पति की संतान माना गया है। ऐसे में इसमें इन दोनों ही ग्रहों के गुण दिखाई पड़ते हैं। यह कन्या में उच्च का और मीन राशि में नीच का होता है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध मजबूत होता है तो ऐसे लोग अच्छे स्वास्थ्य और अच्छे भाग्य के धनी होते हैं। वे अपनी मेहनत और प्रयास से खुद का व्यापार स्थापित करते हैं और दूसरों को भी नौकरी देते हैं।
यह भी पढ़ें: मां दुर्गा के इस मंत्र से मिलती हैं अपरंपार शक्तियां, असंभव भी संभव हो जाता है
इस ग्रह के शुभ होने पर व्यक्ति की वाणी मधुर तथा ओजस्वी होती है। वह अपनी वाकपटुता से दूसरों को अपना प्रशंसक बना लेता है। वे जहां भी जाते हैं, वहीं पर उनकी बुद्धिमता और व्यवहारकुशलता की प्रशंसा होती है। ऐसे लोग गरीब घर में जन्म लेकर भी कॅरियर की ऊंचाईयों पर पहुंच जाते हैं।
बुध अशुभ हो तो क्या फल देता है
किसी भी व्यक्ति की कुंडली में बुध के अशुभ होने पर उसमें वाणी दोष होता है। वह अपने काम में एकाग्रचित नहीं हो पाता। दूसरों से बात करते समय घबरा जाता है। व्यापार में लगातार घाटा होता है। ऐसे लोगों की पढ़ाई-लिखाई भी अधूरी ही रह जाती है।
यह भी पढ़ें: हर संकट की काट है भगवान कृष्ण का यह मंत्र, बड़ी से बड़ी विपत्ति को जड़ से कर देता है खत्म
ऐसे करें बुध को मजबूत (Budh ke Upay)
शास्त्रों में इस ग्रह को शुभ बनाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। हालांकि इन उपायों को किसी अनुभवी विद्वान की सलाह के बाद ही करना चाहिए। उपाय निम्न प्रकार हैं
- बुधवार को गणेशजी का व्रत करें।
- बुध से संबंधित वस्तुएं यथा हरे कपड़े, हरी मूंग की दाल, हरा चारा आदि दान करें।
- प्रतिदिन भगवान शिव का जल से अभिषेक करें।
- मां दुर्गा की पूजा करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
16 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines