Janmashtami 2023 Upay: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। विभिन्न पंचांगों के अनुसार, इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 6 और 7 सितंबर दोनों की दिन मनाया जाएगा। चूंकि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इसलिए जन्माष्टमी मुहूर्त में ये दो मुहूर्त खास महत्व रखते हैं। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में यह त्योहार हर साल पूरे देश में मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं जन्माष्टमी के दिन तुलसी के किन उपायों से भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
जन्माष्टमी 2023- तुलसी के उपाय
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी बेहद प्रिय है। यही वजह है कि जन्माष्टमी के दिन तुलसी से जुड़े कुछ खास उपाय करना बेहद शुभ साबित हो सकता है। ऐसे में जन्माष्टमी पर तुलसी के समक्ष भगवान श्रीकृष्ण के चार नाम- गोपाल, गोविंद, देवकीनंदन, और दामोदर का उच्चारण करें, साथ ही ओम् नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का भी जाप करें। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन की सरी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें: Janmashtami 2023 Date: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कब है? जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि
- जन्माष्टमी के दिन जब पूजन के समय लड्डू गोपाल को माखन का भोग लगाएं तो उसमें तुलसी के पत्ते जरूर डालें। साथ ही साथ भगवान को अर्पित करें। माना जाता है कि जन्माष्टमी के दिन ऐसा करने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।
- अगर आप नौकरी या बिजनेस में तरक्की पाना चाहते हैं तो जन्माष्टमी के दिन तुलसी माता को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं। ऐसा करते हुए भगवान श्रीकृष्ण से मन ही मन अपनी मनोकामना कहें। मान्यता है कि ऐसा करने से जल्द ही मनोकामना पूरी हो जाती है।
- जन्माष्टमी के दिन तुलसी के सामने घी का दीपक जलाएं और तुलसी माता की 11 बार परिक्रमा करें। माना जाता है कि जो कोई जन्माष्टमी पर ऐसा करता है, उसके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
- मान्यतानुसार, जन्माष्टमी के दिन घर में तुलसी का पौधा लगाने से वैवाहिक जीवन में आ रही दिक्कतें दूर हो जाती हैं। जिसके परिणामस्वरूप दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है। इसके अलावा यह उपाय उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जिनकी शादी में दिक्कतें आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope : इस सप्ताह इन राशि वालों की लगेगी जबरदस्त लॉटरी, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल और उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
रविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
7 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines