Devotees offered prayers at Mata Vaishno Devi:देशभर के धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालु पहुंच रहे है। नवरात्रि के दौरान जम्मू के रियासी जिले में त्रिकुटा की पहाड़ी पर विराजित मां वैष्णो देवी के दर्शन करने का रिकॉर्ड चार लाख श्रद्धालु पहुंचे। जनवरी से अब तक यहां 80 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। ऐसे में इस साल तक श्रद्धालुओं का उज्जैन महाकाल मंदिर में इस साल कुल आंकड़ा आसानी से एक करोड़ मशीन लगने के बाद से अब तक 2.4 के पार कर जाएगा, इससे पहले सिर्फ 2012 में ही एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। बीते साल 91.24 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे, जो 9 साल में में सर्वाधिक है। नवरात्रि के दौरान श्राइन बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा के लिए चार अहम प्रोजेक्ट लॉन्च किए हैं। इसमें स्काई वॉक, पार्वती ना भवन का पुनर्निर्माण, अटका क्षेत्र का विस्तार और भैरों घाटी में फ्री लंगर की सुविधा शुरू की गई है।
वैष्णों देवी मंदिर में इस नवरात्रि 3.18 लाख श्रद्धालु पहुंचे
जानकारी के अनुसार इस नवरात्रि के उत्सव के दौरान माता वैष्णों देवी के मंदिर में चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजा की है।श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि नवरात्रि शुरू होने के बाद से रोजाना औसतन 40,000 श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे हैं और अबतक चार लाख से अधिक श्रद्धालु यहां आ चुके हैं। पिछले वर्ष नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि के दौरान करीब 3.18 लाख श्रद्धालु यहां आये थे। उन्होंने कहा कि विश्व शांति, सद्भाव, समृद्धि और मानव जाति के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बोर्ड की तरफ से आयोजित नौ दिवसीय ‘शत चंडी महायज्ञ’ का रामनवमी के पावन अवसर पर समापन हो गया।
साथ ही श्रद्धालुओं के अलावा, कर्मचारियों के साथ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्ण आहुति और अन्य अनुष्ठानों में भाग लिया। उन्होंने बताया कि नवरात्रि उत्सव के दौरान इस बार तीर्थयात्रा में स्काईवाक, पुनर्निमित पार्वती भवन, गुफा से वर्चुअल दर्शन, श्री भैरो जी मंदिर परिसर में मुफ्त लंगर सेवा, श्रद्धालुओं के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर सीधा दर्शन सुविधा तथा द्विभाषी ‘शक्ति’ चैटबॉट विशेष रूप से शामिल किये गए हैं।
इस साल सबसे अधिक श्रद्धालु पहुंचे
इस साल उज्जैन महाकाल मंदिर में जुलाई में हेड काउंट रोड़ मशीन लगने के बाद से अब तक 2.4 करोड़ श्रद्धालु आ चुके हैं। इस साल 129 करोड़ रुपए का दान आया है। वही वाराणसी काशी विश्वनाथ मंदिर में इस साल अब तक 6 करोड़ से अधिक भक्त पहुंचे हैं।अकेले सावन के बाल 8 सोमवार पर ही 1.63 करोड़ पहुंचे, जो रिकॉर्ड है। रान तिरुपति में इस साल अब तक दो करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। मंदिर बोर्ड का अनुमान है इस साल पिछले साल से भी अधिक दान आएगा। कि 2023-24 में 4,385.25 करोड़ का राजस्व आएगा। ती बीते साल 3,096 करोड़ आया था। वही उत्तराखंड चारधाम यात्रा में इस साल अब तक 50 लाख से ज्यादा लोग पहुंच चुके हैं, जो एक रिकॉर्ड है। बीते साल 44.32 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
21 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines