हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Horoscope 2026: एक-दो नहीं, नए साल में बनेंगे 4 अद्भुत राजयोग, इन 3 राशियों के लिए है बेहद शुभ

Horoscope 2026: नए साल में कई शुभ राजयोग बनेंगे. इन राजयोग के परिणाम से राशि जातकों के जीवन पर सकारात्मक असर पड़ेगा. इन अद्भुत राजयोग से 3 राशियों को करियर में तेजी से सफलता मिलेगी.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Horoscope 2026: साल 2026 की शुरुआत में मालव्य राजयोग, बुधादित्य राजयोग, शुक्रादित्य राजयोग और गजकेसरी राजयोग ये चार राजयोग बन रहे हैं. इसके प्रभाव से राशि जातकों के जीवन पर असर पड़ेगा. इन चारों राजयोग का असर देश-दुनिया पर पड़ेगा. इससे किन राशियों के लोगों को लाभ मिलेगा और करियर में तरक्की मिलेगी इसके बारे में जानते हैं. बता दें कि, नए साल में बन रहे इन सभी चार राजयोग के परिणाम से 3 राशियों को गोल्डन टाइम शुरू होगा.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह सभी चारों योग सकारात्मक सिद्ध होंगे. आपको इस समय में अचानक से तगड़ा धनलाभ हो सकता है. आय के नए साधन बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. व्यापार कर रहे जातकों को लाभ मिलेगा. आपको पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है. काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के बताए उपाय, ब्रह्म मुहूर्त में ये काम करने से बढ़ती है धन-दौलत

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए ये चारों राजयोग बेहद शुभ साबित होंगे. आपको काम और कारोबार में तेजी से तरक्की मिलेगी. भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. वाहन या घर खरीदने का सोच रहे हैं तो इसमें सफलता मिलेगी. आपको पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें खुशखबरी मिल सकती है.

तुला राशि

तुला राशि के लिए इन शुभ राजयोग के बनने से अच्छा समय शुरू होगा. आपके लिए यह बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगा. अचानक से धनलाभ मिलेगा और अटके हुए कार्य पूरे होंगे. आपको निवेश और योजनाओं से लाभ मिलेगा. आपके खर्चे कम होंगे और आप सेविंग करने में सफल होंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola