Palm Reading: क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी हथेली और ऊंगलियां आपके जीवन की दिशा और धन-संपत्ति के रहस्य छिपाए हुए हैं? हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के हाथ उसकी आर्थिक स्थिति, सफलता और जीवन के संघर्षों का आईना होते हैं. आइए जानें, आपकी हथेली में छिपे वो संकेत जो बताते हैं कि आप कितने धनवान बन सकते हैं?
लंबी और पतली उंगलियां
जिन लोगों की ऊंगलियां लंबी, सीधी और पतली होती हैं, वे बेहद बुद्धिमान, मेहनती और योजनाबद्ध जीवन जीते हैं. ऐसे लोग अपनी मेहनत और सोच के दम पर जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करते हैं. इनकी धन-संपत्ति धीरे-धीरे लेकिन स्थायी रूप से बढ़ती है. छोटी से छोटी ऊंगली का थोड़ा लंबा होना भी शुभ माना जाता है. यह संकेत है कि व्यक्ति बोलने और निर्णय लेने में निपुण है, जो सफलता का मार्ग खोलता है. वास्तव में ऐसी ऊंगलियां अमीरी की पहचान होती हैं.
मोटी या गांठदार ऊंगलियां
अगर ऊंगलियां मोटी और छोटी हैं, तो यह बताती हैं कि जीवन में कई उतार-चढ़ाव रहेंगे. ऐसे लोगों को धन अर्जित करने में मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है. वहीं, जिनकी ऊंगलियों में गांठें होती हैं, उनके जीवन में कभी धन की अधिकता तो कभी कमी देखने को मिलती है. ये लोग संघर्ष और अनुभव से सीखते हैं और अंत में धन के साथ स्थिर जीवन प्राप्त करते हैं.
मजबूत अंगूठा
अंगूठा व्यक्ति की इच्छाशक्ति और निर्णय क्षमता का प्रतीक है. यदि आपका अंगूठा सख्त और मजबूत है, तो यह संकेत है कि आप अपने धन को संतुलित ढंग से संभालते हैं. ऐसे लोग कमाई और खर्च दोनों में समझदारी दिखाते हैं, जिससे उनका आर्थिक जीवन स्थिर और सफल रहता है. ऐसे लोग कमाई और बचत दोनों में शानदार होते हैं.
हथेली का रंग बताता है तिजोरी की दशा
हथेली का रंग जितना साफ और गुलाबी होगा, व्यक्ति उतना ही सौभाग्यशाली माना जाता है. दरअसल, हथेली का रंग तिजोरी की दशा भी बताता है. गुलाबी हथेलियां शुभ मानी जाती हैं. ये धन और सेहत दोनों में संतुलन लाती हैं. काली हथेली आर्थिक परेशानी या खर्चे की अधिकता का संकेत देती है, जबकि पीली हथेली बीमारी और चिकित्सा पर खर्च की संभावना दिखाती है.
भाग्य रेखा और सूर्य पर्वत
अगर आपकी भाग्य रेखा मणिबंध यानी कलाई की रेखा से निकलकर हथेली के बीच तक जाती है, तो यह व्यक्ति को जीवन में स्थायी धन और समृद्धि प्रदान करती है. वहीं सूर्य पर्वत यानी रिंग फिंगर के नीचे का हिस्सा पर दोहरी रेखा होना अत्यंत शुभ माना जाता है. ऐसे लोग कला, व्यापार या प्रशासनिक क्षेत्र में नाम और पैसा दोनों कमाते हैं.
ये संकेत बताते हैं आने वाली है समृद्धि
यदि आपकी हथेली में चमक है, ऊंगलियां लचीली हैं और अंगूठा संतुलित रूप में झुका है, तो यह संकेत हैं कि आप अपनी मेहनत से आर्थिक रूप से बहुत आगे बढ़ेंगे. ऐसे लोग कभी खाली हाथ नहीं रहते, और समय के साथ उनकी तिजोरी भरती जाती है.
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य नीति से सीखें इंटेलिजेंट लोगों की 5 आदतें जो बदल देंगी जिंदगी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines