Modi Mandir/Happy Birthday PM Modi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। देश को कोने-कोने से लोग पीएम मोदी को शुभकामनाएं भेज रहे हैं। सोशल मीडिया के सारे प्लेटफॉर्म नरेंद्र मोदी शुभकामना संदेशों से भरे है। प्रधानमंत्री मोदी जनता के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। उनकी वाक्पटुता उनके व्यक्तित्व में चार चांद लगाते हैं। पीएम मोदी की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लोगों ने मोदी के मंदिर भी बनाए हैं। इन मंदिरों में लोग रोजाना पूजा-आरती भी करते हैं। आइए जानते हैं पीएम मोदी के 5 मंदिरों के बारे में।
मोदी मंदिर, पुणे
पुणे के बीजेपी मयूर मुंडे ने औंध इलाके में पीएम नरेंद्र मोदी का मंदिर बनवाया है। बता दें कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के मंदिर बनने की खुशी में मुंडे ने यहां मोदी की प्रतिमा स्थापित की है।
मोदी मंदिर, तमिलनाडु
तमिलनाडु के येरकुडी गांव में नरेंद्र मोदी का एक मंदिर है। इस मंदिर को शंकर नाम के एक व्यक्ति ने बनवाया है। बता दें कि मोदी की जनहितैषी योजनाओं से प्रभावित होकर शंकर नामक व्यक्ति ने मोदी मंदिर का निर्माण करवाया। इस मंदिर में आज भी लोग पूजा-आरती करते हैं।
यह भी पढ़ें: Happy Birthday PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार बन पाएंगे प्रधानमंत्री! कुंडली में मंगल का है ये अखंड राजयोग
मोदीर मंदिर, उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में शिव मंदिर में ही मोदी की एक मूर्ति स्थापित है। मोदी जी की यह प्रतिमा साल 2014 में स्थापित की गई। बता दें कि यहां लोग शिवजी के साथ-साथ मोदी की भी पूजा करते हैं।
मोदी मंदिर, मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश के ग्वारियर में भी मोदी का एक मंदिर स्थित है। इस मंदिर की खास बात ये है कि यहां पूर्व प्रधानमंदिर अटलबिहारी वाजपेई और राजमाता विजयाराजे सिंघिया की प्रतिमा भी स्थापित है।
मोदी मंदिर, गुजरात
गुजरात के राजकोट के निकट एक गांव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिमा स्थापित है। कहा जाता है कि इस मंदिर को बनाने में लगभग 4 साल का समय लगा। इस मंदिर का उद्घाटन गुजरात के मंत्री मोहनभाई कुंडरिया ने किया है। इस मंदिर में लोग पूजा-आरती के लिए आते हैं।
यह भी पढ़ें: विपरीत और शत्रुहंता राजयोग चमकाएंगे इन 3 राशि वालों की किस्मत, होगी छप्परफाड़ धन-प्राप्ति
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
10 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
11 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
14 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines