Hanumanji Ke Totke: शास्त्रों में हनुमानजी को परम रामभक्त, बाल ब्रह्मचारी तथा कलियुग का साक्षात जागृत देव बताया गया है। इस जगत में ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका समाधान बजरंग बली के उपायों से नहीं हो सकता है। यही कारण है ज्योतिषी भी उनके बहुत से उपाय भक्तों को बताते हैं। हालांकि हनुमानजी की साधना अथवा उनके उपाय करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है। यदि ऐसा नहीं किया जाए तो वे प्रसन्न होने की जगह नाराज भी हो सकते हैं। जानिए इन उपायों के बारे में
हनुमानजी के भक्त भूल कर भी न करें ये पांच काम
- बजरंग बली के भक्तों को अपने जीवन में भूल से भी अंडा, मांस, मछली, मदिरा या किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए।
- उनकी साधना तथा पूजा करने वाले भक्तों को कभी किसी दूसरे का अपमान नहीं करना चाहिए, विशेषकर भिखारी, गरीब, रोगी, अपाहिज और बुजुर्गों का।
- हनुमानजी के भक्तों को भूल कर भी भगवान राम तथा भगवान शिव की अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करना पतन का कारण भी बन सकता है।
- उनके भक्तों को पूर्ण रूप से गृहस्थ ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए तथा अपनी पत्नी के अतिरिक्त अन्य सभी महिलाओं में माता, बहन तथा बेटी की भावना रखनी चाहिए।
- हनुमानजी के भक्तों को कभी भी किसी दूसरे देवता की निंदा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से हनुमानजी नाराज हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: आज 7 राशियों पर बरसेगी मां चंद्रघंटा की कृपा, नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में होगा बंपर लाभ
मारूतिनंदन को प्रसन्न करने का सबसे सरल उपाय (Hanumanji Ke Totke)
रामभक्त हनुमान को प्रसन्न करने के लिए सबसे आसान उपाय है ‘राम’ नाम का जप करना। आप किसी मंत्र को न जपें, कोई उपाय न करें, किसी की पूजा न करें, केवल मात्र दो अक्षर के राम नाम के महामंत्र का अधिकाधिक जप करें। इसी एक उपाय से आप अपने जीवन में वह सब कुछ पा लेंगे जो बड़े-बड़े उपायों से भी नहीं मिलता है।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
13 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
16 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines