Your message has been sent
Your message has been sent
Guruwar Upay: गुरुवार, सृष्टि के पालनकर्ता यानी भगवान विष्णु को समर्पित माना गया है। शास्त्रीय मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु से संग-संग मां लक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक जीवन से लेकर दांपत्य जीवन तक खुशहाल रहता है। इसके अलावा इस दिन किए गए खास उपायों से मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को शिक्षा, ज्ञान, धन और वैवाहिक जीवन का कारक माना गया है। कहते हैं कि जब कुंडली में गुरु दोष होता है तो जातक को अनेकानेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आइए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार को किए जाने वाले उपायों के बारे में जानते हैं।
गुरुवार को किए जाने वाले उपाय
गुरुवार को सुबह उठकर स्नान इत्यादि से निवृत होकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की एकसाथ पूजा करें। साथ ही भगवान विष्णु को पीली वस्तुओं का भोग लगाएं। मान्यता है कि गुरुवार को ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच रिश्ता और भी मजबूत होता है। इसके अलावा यह उपाय मां लक्ष्मी की कृपा दिलाने के लिए भी कारगर माना गया है।
ज्योतिषि शास्त्र के अनुसार गुरु ग्रह से संबंधित चीजों का दान करने से कुंडली का गुरु मजबूत होता है। परिणामस्वरूप जीवन के तमाम क्षेत्र में सफलता हासिल होती है। ऐसे में गुरुवार के दिन पीले चंदन, केसर और हल्दी का दान करना चाहिए। ध्यान रहें कि गुरुवार को दान उसे ही करें जो जरुरतमंद हो। अगर इस दिन दान न कर पाएं तो स्नान-पूजा के बाद मस्तक पर केसर या पीले कुंमकुम का तिलक लगाएं। ऐसे करने से गुंडली का गुरु मजबूत होगा और जीवन में शुभ फल प्राप्त होंगे।
ज्योतिष शास्त्र के जानकार पं. धनंजय पांडेय के अनुसार कुंडली के गुरु दोष को खत्म करने के लिए भी गुरुवार का दिन खास है। ऐसे में जिन जातकों की कुंडली में गुरु से संबंधित किसी प्रकार का दोष है, उन्हें इस दिन पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करना चाहिए। साथ ही साथ स्नान के दौरान ‘ओम् नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का यथासंभव जाप करना चाहिए। ऐसा करने से जल्द ही कुंडली के गुरु शुभ परिणाम देना शुरू कर देंगे।
यह भी पढ़ें: Dhanteras 2023: धनतेरस पर सोने-चांदी के अलावा 5 सस्ती चीजों को खरीदने से भी होगी बरकत, नोट कर लें पूरी लिस्ट
बृहस्पतिदेव का संबंध केले के पेड़ से बताया गया है। यही वजह है कि महिलाएं गुरुवार व्रत के दौरान केले-पेड़ की पूजा करती हैं। मान्यता है कि गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने से दांपत्य जीवन में अपार सुख मिलता है। साथ ही साथ दांपत्य जीवन में साथी के साथ रिश्ते प्रगाढ़ होते हैं। ऐसे में वैवाहिक जीवन की तमाम समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए गुरुवार के दिन केले की जड़ में जल अर्पित करें। इसके अलावा अगर संभव हो तो इस दिन व्रत रखकर सत्यनारायण भगवान की कथा सुनें।
गुरुवार के दिन पूजा के दौरान विशेष मंत्रों का जाप करना भी शुभ माना गया है। ऐसे में इस दिन ॐ बृं बृहस्पतये नम:, ॐ क्लीं बृहस्पतये नम:, ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:, ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:, ॐ गुं गुरवे नम: इत्यादि मंत्रों में से किसी एक का 108 बार जाप करें। मान्यता है कि गुरुवार को इन मंत्रों का जाप करने से गुरु ग्रह और बृहस्पति देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं। इसके साथ ही भगवान विष्णु को पीले रंग के पुष्प अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
23 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines