Guru Shukra Nav Pancham Yog Rashi Par Prabhav: ज्योतिषीय गणना में बुध और गुरु को शुभ ग्रह माना गया है। शुभ ग्रह का जब भी राशि या नक्षत्र परिवर्तन असर हर इंसान पर होता है। बुध और गुरु 19 जनवरी 2024 को नवपंचम योग का निर्माण करने जा रहे हैं। इस योग के दौरान दोनों ग्रह एक दूसरे से 120 डिग्री पर रहेंगे। ऐसे में बुद्धि और व्यापार के कारक बुध और धन कारक गुरु ग्रह कुछ राशियों पर विशेष कृपा दृष्टि रखेंगे। जिसके शुभ प्रभाव से जहां बिजनेस में तरक्की होगी। वहीं धन से जुड़े मामलों में उन्नति देखने को मिलेगी। ज्योतिष के जानकार पं. धनंजय पाण्डेय के अनुसार, बुध-गुरु का यह खास योग किन राशि के जातकों के लिए फायदेमंद है, जानिए।
मिथुन
मिथुन राशि से जुड़े जातकों के लिए बुध-गुरु का यह खास योग मंगलकारी है। बुध ग्रह धन लाभ के कारक बनेंगे। यानी बुध देव की कृपा से बिजनेस में आर्थिक लाभ होगा। जो लोग हाल में व्यापार शुरू किए हैं, उन्हें खास धन लाभ होगा। अचानक धन लाभ भी होगा। महिला साथी से लाभ होगा। धन से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी।
कन्या
गुरु-शुक्र का नव पंचम योग कन्या राशि वालों के लिए शुभकारी है। बुध देव की कृपा से रोजगार में मुनाफा होगा। व्यापार करने वालों यह योग लाभकारी है। बिजनेस में आमदनी बढ़ेगी। किसी साथी से धन लाभ का योग बनेगा। कार्यस्थल पर बॉस से लाभ हो सकता है। लव लाइफ में पार्टनर से लाभ की संभावना है।
धनु
आर्थिक स्थिति में सकारात्मक सुधार होगा। पूर्व (पहले) किए हुए निवेश से पैसा आएगा। यात्रा से दौरान आर्थिक लाभ होगा। कारोबार में गजब का मुनाफा देखने को मिलेगा। मित्रों से सहयोग से आर्थिक लाभ की संभावना है। मकान और वाहन का सुख प्राप्त होगा। पिता की संपत्ति से धन लाभ होगा। आमदनी के साधन बढ़ेंगे।
मीन
गुरु-शुक्र का नव पंचम योग मीन राशि के लिए भाग्यवर्धक है। धन लाभ के साथ ही किस्मत का भी साथ होगा। कारोबार में मुनाफा प्राप्त होगा। रोजगार में उन्नति का लाभ मिलेगा। कहीं से भी अचानक धन लाभ होगा। जो जातक अपना व्यापार कर रहे हैं, उनकी दैनिक आमदनी बढ़ेगी। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: शनि का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश, तुला समेत 3 राशियों के लिए बेहद फायदेमंद
यह भी पढ़ें: Putrada Ekadashi Upay: संतान के लिए खास है पौष पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
19 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines