Guru Gochar: अक्षय तृतीया के दिन शनिवार को देवगुरु बृहस्पति का गोचर होगा। इस दिन गुरु मेष राशि में गोचर करेगा। मेष में सूर्य और राहु पहले से मौजूद होने के कारण कई नए योग बनेंगे जो सभी राशियों पर समान रूप से प्रभाव डालेंगे। यद्यपि कुछ राशियों पर इसका प्रभाव शुभ होगा और कुछ पर अशुभ।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार सूर्य और राहु की युति से मेष में ग्रहण योग बन रहा है। इसी प्रकार बृहस्पति और राहु के मिलने से गुरु चांडाल योग का भी निर्माण होगा। वैदिक ज्योतिष में दोनों ही योगों को अशुभ माना गया है और इनका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। फिर भी तीन राशियों के लिए ग्रहण योग तथा गुरु-चांडाल योग विशेष अशुभ रहेंगे। जानिए इन तीन राशियों के बारे में
यह भी पढ़ें: Tone Totke: चावल के ये उपाय बदल देंगे किस्मत की रेखा, जागेगा सोया भाग्य
वृषभ राशि
मेष राशि में होने वाली सूर्य, गुरु और राहु की युति वृषभ राशि के लिए बारहवें घर में होगी। ऐसे में आपको अनावश्यक खर्चा करना पड़ सकता है। साथ ही खराब स्वास्थ्य की वजह से भी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। किसी भी नए प्रोजेक्ट में हाथ डालने से पहले उसकी जांच-पड़ताल अवश्य करें, अन्यथा हानि हो सकती है।
सिंह राशि
सूर्य, गुरु और राहु की मेष में होने वाली त्रिग्रही युति के कारण सिंह राशि को विशेष रूप से संभल कर रहने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। कुछ भी बोलने से पहले दो बार सोचना आपके नुकसान को कम करवा सकता है।
यह भी पढ़ें: Tone Totke: चावल के ये उपाय बदल देंगे किस्मत की रेखा, जागेगा सोया भाग्य
मीन राशि
मेष राशि में बनने वाला ग्रहण योग और गुरु-चांडाल योग मीन राशि के लिए पारिवारिक समस्याएं लेकर आ रहा है। यदि वे अपने क्रोध पर काबू नहीं करेंगे तो परिस्थितियां हाथ से बाहर जा सकती हैं। प्रोफेशनल लाइफ में भी उतार-चढ़ाव का दौर बना रहेगा। अधिकारियों की नाराजगी के चलते कार्यस्थल पर बेहद दबाव और स्ट्रेस का सामना करना पड़ेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
शनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines