Yuti Drishti Yog 2026 Horoscope: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह और शुक्र ग्रह का खास महत्व है. बुध को जहां ग्रहों का राजकुमार माना जाता है, वहीं शुक्र ग्रह का संबंध धन, प्रेम, कला, लग्जरी लाइफ और सुंदरता से है. द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में 29 जनवरी को बुध और शुक्र एक-दूसरे से 0° पर स्थित होंगे, जिस कारण युति दृष्टि योग बनेगा. बृहस्पतिवार को दोपहर में करीब 3 बजकर 42 मिनट पर युति दृष्टि योग का निर्माण होगा.
वैसे तो कई राशियों के ऊपर युति दृष्टि योग का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों को विशेष लाभ होने की संभावना है. चलिए जानते हैं उन्हीं 3 राशियों के बारे में, जिनकी किस्मत युति दृष्टि योग के प्रभाव से साल 2026 में चमक सकती है.
मिथुन राशि:
साल 2026 में 29 जनवरी को युति दृष्टि योग का बनना मिथुन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा. जिन लोगों का कारोबार अच्छा नहीं चल रहा है, उन्हें आकस्मिक धन की प्राप्ति होने की संभावना अधिक है. इसके अलावा करियर में स्थिरता रहने से नौकरीपेशा जातक खुश रहेंगे. उम्मीद है कि इस साल अविवाहित जातकों का रिश्ता तय हो जाएगा.
तुला राशि:
युति दृष्टि योग का बनना तुला राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है. अचानक कहीं से रुका हुआ पैसा कामकाजी लोगों को मिल सकता है. इसके अलावा संपत्ति खरीदने के भी कुंडली में योग हैं. जो लोग लंबे वक्त से एक ही कंपनी में कार्यरत हैं, उन्हें कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. जनवरी माह में आपका स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा.
कुंभ राशि:
मिथुन और तुला के अलावा कुंभ राशि के जातकों के लिए भी 2026 खुशियां लेकर आने वाला साल साबित होगा. युवावर्ग अपनी बचत से मनचाही चीज खरीद सकते हैं. इसके अलावा करियर में प्रगति होगी और धन की कमी से कुछ समय के लिए छुटकारा मिलेगा. अविवाहित लोगों के लिए इस दौरान विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं. वहीं, जो जातक विवाह के बंधन में बंध चुके हैं, उन्हें गृह क्लेश का सामना नहीं करना पड़ेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
14 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines