Garuda Purana: गरुड़ पुराण में जीवन-मरण के अलावा सुखी जीवन जीने के लिए भी खास बातें बताई गई हैं। इस पुराण में ऐसा वर्णन मिलता है कि मनुष्य की किन आदतों की वजह से मां लक्ष्मी का वास घर में नहीं होता। इसके अलावा गरुड़ पुराण में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए भी खास उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि जो कोई शास्त्र-पुराण की बातों का अनुसरण करता है, उसका जीवन हमेशा आनंदमय बना रहता है। आइए 18 पुराणों से एक गरुड़ पुराण के मुताबिक जानते हैं कि मनुष्य की किस एक आदत की वजह से मां लक्ष्मी घर में वास नहीं करतीं।
इस वजह से मां लक्ष्मी का नहीं होता घर में वास
गरुड़ पुराण के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति जरूरत के समय किसी से पैसा लेता है और उसे वापस नहीं करता तो मां लक्ष्मी इस बुरी आदत से नाराज हो जाती हैं। गरुड़ पुराण के मुताबिक ऐसी बुरी आदत वालों के घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता। परिणामस्वरूप ऐसे लोग हर वक्त आर्थिक परेशानियों से जूझते रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो दूसरे से लिए हुए पैसों को जरूर वापस कर देना चाहिए। शास्त्र बताते हैं कि अगर कोई किसी से पैसा लेकर उसे वापस नहीं लौटाता है तो मां लक्ष्मी इस आदत से हमेशा नाराज रहती हैं। जिसके परिणामस्वरूप घर-परिवार में रुक जाती है।
धन की प्राप्ति के लिए लगाएं देवताओं को भोग
गरुड़ पुराण के मुताबिक, अगर कोई धन-दौलत पाना चाहता है या उसमें बरकत चाहता है तो उसे भोजन करने से पहले भगवान को भोग लगाना चाहिए। साथ भी भगवान को भोग समर्पित करने के बाद ही स्वयं भोजन करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं, जिससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
यह भी पढ़ें: दिवाली से शुरू हो रहा है महालक्ष्मी वर्ष, 2024 में 5 राशि के लोगों की होगी बंपर कमाई
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 hr agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines