हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Ganesh Chaturthi 2023 Mistakes: गणेशजी को आज भूलकर भी ना चढ़ाएं ये चीजें, पूजन के दौरान इन गलतियों से रहें सावधान

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2023 Mistakes

Ganesh Chaturthi 2023 Mistakes: गणेश चतुर्थी का त्योहार प्रथम पूज्य भगवान गणेश को समर्पित है। इस त्योहार को पूरे 10 दिनों तक भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार 19 सितंबर (मंगलवार) को मनाया जाएगा। जिसका समापन 28 सितंबर को गणपति विसर्जन के साथ होगा। कहते हैं कि जो कोई इन 10 दिनों में गणपति की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही गणपति देव भक्तों को सुख और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। ऐसे में अगर आप भी गणपति महोत्सव के दौरान भगवान गणेश की कृपा पाना चाहते हैं तो कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें।

गणेश चतुर्थी 2023 कब है?

दृक पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 18 सितंबर को यानी आज दोपहर 12 बजकर 39 मिनट से शुरू हो रही है। जबकि इस तिथि का समापन 19 सितंबर को दोपहर 1 बजकर 43 मिनट पर होगा। दिन के समय पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 19 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 43 मिनट तक है। वहीं गणेश विसर्जन 28 सितंबर, गुरुवार को होगा।

यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर जरूर कर लें ये 5 काम, भगवान गणपति हमेशा रखेंगे खुशहाल

गणेश चतुर्थी पर जरूर बरतें ये सावधानियां

मान्यता के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में इस दिन भगवान गणेश को तुलसी के पत्ते अर्पित ना करें। इसके साथ ही पूजा के दौरान पीले, लाल और सफेद रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। इस दिन काले रंग के कपड़े पहनने से परहेज करना चाहिए। अगर आप गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करने जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि वो आकार में बहुत बड़ा ना हो। गणेश चतुर्थी पर नदी की मिट्टी से बनी गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करना काफी शुभ है। इसके अलावा इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य दिए बिना व्रत का पारण ना करें। ध्यान रहे इस दिन चंद्र को अर्घ्य देते समय नजर को नीचे रखें, क्योंकि इस दिन दर्शन से कलंक लगता है।

यह भी पढ़ें: धन के कारक ‘शुक्र’ जल्द बदलेंगे चाल, ताबड़तोड़ कमाई के साथ शुरू होंगे इन राशियों के सुनहरे दिन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें