Best Career Options for Virgo: राशि चक्र की छठी राशि कन्या है, जो पृथ्वी तत्व की राशि है। इस राशि के जातक मेहनती, भरोसेमंद और टीम वर्क में यकीन रखने वाले होते हैं। साथ ही वे काम की डिटेलिंग यानी बारीकियों पर खास ध्यान देते हैं। इसके अलावा वे दूसरों की मदद करने में भी आगे होते हैं। इनमें अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति रुझान भी अन्य राशियों के व्यक्तियों से अधिक होता है। स्वाभाव से शांत और विचारशील होना भी कन्या राशि के लोगों की एक विशेषता है।
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ प्रथम, महान समाजसेवी मदर टेरेसा, दार्शनिक जॉन लॉक और हीगेल, सिंगर-डांसर माइकल जैक्सन, एक्टर कीनू रीव्स आदि कन्या राशि में जन्मे फेमस विदेशी पर्सनालिटी हैं, तो वहीं इस राशि में जन्मे प्रसिद्ध भारतीयों में डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन, विराट कोहली और शुभमन गिल का नाम लिया जा सकता है। आइए जानते हैं, इस राशि के जातकों के लिए 5 बेस्ट करियर ऑप्शन क्या हैं, जिसमें वे शोहरत और धन दोनों कमा कर सकते हैं?
अकाउंट और फाइनेंस
अकाउंट और फाइनेंस के काम में गलती की बिल्कुल गुंजाइश नहीं होती है। कन्या राशि के जातक बारीकियों को समझने में माहिर होते हैं। उनके लिए यह फील्ड बहुत सही सिद्ध होगा। आज कॉमर्स और ट्रेड इसके एक्सपर्ट की काफी जरुरत भी है।
हेल्थकेयर और नर्सिंग
कन्या राशि के लोग केयरिंग दूसरों की मदद करने में भी आगे होते हैं। हेल्थकेयर और नर्सिग के फील्ड में ये अच्छे से फिट हो सकते हैं, जहां वे एक डॉक्टर, नर्स या हेल्थकेयर एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में अपने कौशल का उपयोग कर सकते हैं।
एजुकेशन और टीचिंग जॉब
कन्या राशि के लोगों में जटिल कॉन्सेप्ट को स्पष्ट रूप से और विश्लेषणात्मक ढंग से समझाने की क्षमता होती है, इस कारण से वे एक बेजोड़ शिक्षक हो सकते हैं। यह एक एवरग्रीन फील्ड है, जिसके बारे में इस राशि के जातकों को विचार करना चाहिए, जहां वे अपने ज्ञान को साझा कर सकते हैं और स्टूडेंट्स को एकेडेमिक के रूप से आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं।
रिसर्च और डाटा एनालिसिस
कन्या राशि वालों को आंकड़ों की दुनिया, कैलकुलेशन और उससे जुड़ी जटिल समस्याओं को सुलझाना पसंद होता है, इसलिए रिसर्च और डाटा एनालिसिस इनके लिए करियर आदर्श है। चाहे वह मार्केट रिसर्च हो या या वैज्ञानिक अनुसंधान, ये फील्ड इनके लिए बेस्ट साबित हो सकता है।
लेखन और संपादन
कन्या राशि के जातकों का शिक्षा के प्रति रुझान, ग्रामर और एक्यूरेसी उन्हें संपादन और लेखन फील्ड में स्थापित कर सकता है, जहां सम्मान के साथ धन भी है. आप इसे एक उपयुक्त करियर के रूप में अपना सकते हैं और स्पष्टता और सटीकता के साथ अपने कौशल का उपयोग कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: सिंह राशि के लिए 4 बेस्ट करियर ऑप्शन, जहां सफलता जल्दी चूमती है कदम
ये भी पढ़ें: कर्क राशि के लिए 4 बेस्ट करियर ऑप्शन, जिसे अपनाकर वे रह सकते हैं संतुष्ट, दे सकते हैं बेस्ट कंट्रीब्यूशन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
रविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 hr agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
7 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines