Vijayadashami 2022: आज दशहारे का अंतिम दिन यानी विजयादशमी है। विजयादशमी यानी दशहरा समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति और बुराई पर अच्छाई की जीत का पावन पर्व है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध करके संसार को उसके अत्याचार से मुक्ति दिलाई थी।
भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था तथा देवी दुर्गा ने नौ रात्रि एवं दस दिन के युद्ध के उपरांत महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। इस पर्व को असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। दशहरा का पर्व दस प्रकार के पापों काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर, अहंकार, आलस्य, हिंसा और चोरी के परित्याग की सदप्रेरणा प्रदान करता है।
अभी पढ़ें – प्रेम प्रसंग में बदलेगा इनके बीच का आकर्षण, सभी मूलांक वाले यहां जानें कैसा रहेगा आज का आपका दिन
धार्मिक मान्यता के अनुसार,किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए विजयादशमी का दिन श्रेष्ठ माना गया है। इस दिन बिना मुहूर्त निकाले कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। आज दशमी तिथि दोपहर 12 बजे तक रहेगी और श्रवण नक्षत्र रात्रि 9 बजकर 14 मिनट तक है। इसके साथ ही सुकर्मा योग, धृती योग, बुधादित्य योग और लक्ष्मीनारायण योग रहेगा।
खरीददारी और शुभ कार्य की शुरुआत के लिए ये दिन श्रेष्ठ माना जाता है। आज अमृत का मुहूर्त सुबह 7 से 9 बजे तक, फिर शाम को 5 बजकर 15 मिनट से 6 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।
अभी पढ़ें – विजयादशमी पर इस पौधे की पूजा करना होता है बेहद शुभ, हर मन्नत होती है पूरी
विजयादशमी के दिन इस मंत्र का करें जाप
‘ओम दशरथाय विद्महे सीतावल्लभाय धीमहि तन्नो राम: प्रचोदयात’
मान्यता के मुताबिक इस दिन भगवान राम और माता सीता की विधिवत पूजा-अर्चना करने और इस मंत्र का जाप करने से जातक को सभी कार्यों में सफलता मिलती है। इसके साथ ही दशहरे पर सुंदरकांड का पाठ घर में करने या फिर करवाने से सभी बीमारियों और मानसिक समस्याएं दूर होती है और जातक के जीवन से सभी मुश्किलें दूर हो जाती है।
अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 hrs agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
1 day agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
2 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines