Durga Ashtami Puja 2023: आज शारदीय नवरात्रि के अष्टमी तिथि हैं। आज मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा होगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अष्टमी पर होने वाली पूजा का विशेष महत्व होता है। साथ ही आज के दिन लोग व्रत भी रखते हैं। मान्यता है कि आज के दिन ही मां महागौरी ने चंड-मुंड राक्षस का संहार किया था। तो आइए आज इस खबर में जानते हैं अष्टमी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में।
अष्टमी पूजन मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, आज यानी 22 अक्टूबर 2023 दिन नवरात्रि की अष्टमी तिथि पड़ रही है। पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि की शुरुआत 21 अक्टूबर रात 9 बजकर 54 मिनट पर हुई थी साथ ही इसका समापन 22 अक्टूबर को रात 7 बजकर 57 मिनट पर होगा।
यह भी पढ़ें- हिंदू धर्म में क्यों है इतना रावण संहिता मंत्र का महत्व, धनवान बनने के थे कई गुप्त रहस्य
पूजा मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि पर पूजा के लिए चार शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। तो आइए चारों मुहूर्त को विस्तार से जानते हैं।
1. 22 अक्टूबर 2023 की सुबह 7 बजकर 51 मिनट से लेकर 10 बजकर 42 मिनट तक हैं।
2. दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से लेकर दोपहर 2 बजकर 54 मिनट तक हैं।
3. आज शाम 5 बजकर 46 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 55 मिनट तक हैं।
4. चौथा शुभ मुहूर्त रात 7 बजकर 35 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।
अष्टमी तिथि की पूजा-विधि
अष्टमी के दिन प्रातकाल उठकर स्नान करें और घर के मंदिर को भी अच्छे से साफ करें।
इसके बाद मां दुर्गा को गंगाजल से अभिषेक करें और अक्षत , लाल चंदन, चुनरी और लाल पुष्प अर्पित करें।
बाद में प्रसाद के रूप में फल और मिठाई अर्पित करें। इसके साथ ही धूपबत्ती और घी का दीपक जलाएं।
मंदिर में दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ करें। साथ ही पान के पत्ते पर कपूर और लौंग रखकर माता रानी की आरती करें।
पूजा खत्म होने के बाद अंत में क्षमा याचना करें।
यह भी पढ़ें- मेष से लेकर मीन राशि वाले अष्टमी पर करें ये खास उपाय, जमकर होगी धन की बरसात
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
14 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines