Diwali 2023 Shubh Choghadiya Muhurat: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल दिवाली का पर्व 12 नवंबर, रविवार को यानी कल मनाया जाएगा। दिवाली के दिन लोग मां लक्ष्मी समेत भगवान गणेश और मां सरस्वती की पूजा करते हैं। इसके अलावा दिवाली की रात्रि में शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां काली की पूजा भी होती है। इसलिए इसे काली पूजा के नाम से भी जानते हैं। पंचांग और ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, इस बार दिवाली पर 5 खास संयोग बनने जा रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि दिवाली पर कौन-कौन से 5 राजयोग बनेंगे और पूजन के लिए शुभ मुहूर्त और पूजन सामग्री क्या है।
दिवाली पर बनेंगे 5 खास राजयोग
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक इस बार दिवाली पर कई वर्षों बाद 5 राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में इस साल की दिवाली अत्यंत खास मानी जा रही है। दरअसल दिवाली के दिन शुक्र, चंद्र, बुध और गुरु ग्रहों की शुभ स्थिति से 5 राजयोग बनेंगे। दिवाली के दिन आयुष्मान योग और सौभाग्य योग का तो खास संयोग बनेगा ही, इसके साथ ही इस दिन शनि देव अपनी स्वाराशि में रहकर शश महापुरुष नामक राजयोग बनाएंगे।
दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के लिए शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 12 नवंबर को शाम 5 बजकर 40 मिनट से शाम 7 बजकर 35 मिनट तक है। इस दिन पूजन के लिए शुभ मुहूर्त की अवधि 1 घंटा 53 मिनट की है। प्रदोष काल शाम 5 बजकर 29 मिनट से रात 8 बजकर 06 मिनट तक है। जबकि वृषभ काल शाम 5 बजकर 40 मिनट से 7 बजकर 35 मिनट तक है।
यह भी पढ़ें: नरक चतुर्दशी पर जरूर कर लें हनुमान जी से जुड़े 3 काम, घर में आएगी सुख-शांति और समृद्धि
महानिशीथ काल पूजा-मुहूर्त
निशीथ काल पूजा मुहूर्त- रात 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक।
दिवाली पूजन सामग्री
पान, घी, लौंग, दुर्वा, फूल, रोली, कपूर, सुपारी, कलावा, धूपबत्ती, पंचामृत, फल, जनेऊ, कुमकुम, गंगाजल, घी का दीया, हल्दी की गांठ, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, लाल वस्त्र, लकड़ी की चौकी इत्यादि पूजन सामग्री दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए जरूरी हैं।
दिवाली शुभ चौघड़िया मुहूर्त
दृक पंचांग के मुताबिक, दिवाली पर शुभ चौघड़िया मुहूर्त कुछ इस प्रकार हैं- अपराह्न मुहूर्त (शुभ)- दोपहर 1 बजकर 26 मिनट से लेकर 2 बजकर 46 मिनट तक है। शाम का मुहूर्त (शुभ-अमृत-चर) शाम 5 बजकर 29 मिनट से रात 10 बजकर 25 मिनट तक है। इसके अलावा रात्रि काल में पूजा मुहूर्त 1 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 22 मिनट तक है। उषाकाल मुहूर्त- सूर्योदय से पहले के काल को उषाकाल कहते हैं और इस दौरान ब्रह्म मुहूर्त भी होता है। दिवाली पर उषाकाल के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 2 मिनट से 6 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
8 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines