Dhanteras 2023 Auspicious Yog: धनतेरस इस साल 10 नवंबर, शुक्रवार को है। तमाम हिंदू पंचांग और ज्योतिर्विदों के मुताबिक, इस साल धनतेरस पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। वैसे तो लोग धनतेसर को सिर्फ खरीदारी के नजरिए से देखते हैं, लेकिन इस दिन का खास धार्मिक महत्व भी है। दरअसल इस दिन धन्वंतरि जयंती भी मनाई जाती है। ज्योतिष शास्त्र के जानकार बता रहे हैं कि इस बार धनतेसर पर लाभ के लिए कई शुभ योग बन रहे हैं। जो कि 5 राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ है। आइए जानते हैं धनतेरस किन 5 राशियों के लिए शुभ और फायदेमंद रहेगा।
धनतेरस पर बन रहे हैं ये खास संयोग
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, धनतेरस के दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के जानकार पं. मणिभूषण झा बता रहे हैं कि इस दिन कारोबारियों को अकूत धन लाभ कराने वाला हस्त नक्षत्र का भी संयोग बन रहा है। दरअसल इस बार धनतेरस पर कारोबारियों को बिक्री के लिए शुभ योग बन रहा है। वहीं इस नक्षत्र में की जाने वाली खरीदारी को अक्षय और शुभ फल देने वाले होंगे। इस नक्षत्र में सोना और चांदी खरीदना बेहद शुभ होता है। मान्यता है कि इस माध्यम से मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं। आइए अब जानते हैं कि धनतेरस 2023 किन 5 राशियों के लिए शुभ है।
वृष राशि
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, धनतेरस पर बनने वाला धन कारक योग वृष राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी है। इस दिन वृषभ राशि से संबंधित जातकों पर मां लक्ष्मी और धन्वंतरि देव की विशेष कृपा रहेगी। जिसके शुभ परिणामस्वरूप इस दिन जमकर आर्थिक लाभ होगा। खासतौर पर धनतेरस के दिन बिजनेस करने वाले जातकों को खास धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। अटका हुआ धन कहीं से वापस मिलेगा। जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
कर्क राशि
धनतेरस पर बनने वाले शुभ योग के प्रभाव से कर्क राशि वालों की किस्मत संवर जाएगी। इस बार धनतेरस पर अचानक धन लाभ होगा। करियर में जबरदस्त सफलता मिलेगी। इसके अलावा इस दिन मां लक्ष्मी के आशीर्वाद और शुभ नक्षत्र के प्रभाव से बिजनेस में जबरदस्त धन लाभ होगा। व्यापारी वर्ग को धनतेरस के दिन विशेष मुनाफा प्राप्त होगा। आकस्मिक यात्रा और धन लाभ के योग हैं। कुल मिलाकर इस धनतेरस ग्रहों की कृपा और मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से किस्मत संवर जाएगी।
यह भी पढ़ें: कुंडली का यह खतरनाक योग व्यक्ति का जीवन कर देता है तबाह! नौकरी-व्यापार में बुगतने पड़ते हैं गंभीर परिणाम
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए इस बार का धनतेसर सुख-समृद्धि से भरा रहने वाला है। दरअसल इस दिन बनने वाले ग्रह-नक्षत्रों के शुभ योग से खूब आर्थिक लाभ होगा। करियर में खूब तरक्की करेंगे। नौकरी में प्रमोशन का शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को इस दिन व्यापार से खूब धन अर्जित करेंगे।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह धनतेरस मंगलकारी साबित होने वाला है। इस दिन तुला राशि के जातक बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। बिजनेस में जमकर मुनाफा कमाएंगे। मां लक्ष्मी की कृपा से इस दिन रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। कारोबार में बरकत होगी और नए ठिकानों से धन आएगा। इस दिन निवेश से भी धन लाभ प्राप्त हो सकता है।
मकर राशि
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, धनतेरस का दिन मकर राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ है। दरअसल इस दिन बनने वाले ग्रहों और नक्षत्रों के संयोग से मकर राशि के जातकों को विशेष आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। इस दिन बिजनेस में निवेश करना लाभकारी साबित होगा। भवन और वाहन का सुख प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली बरकरार रहेगी। जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें खूब धन लाभ होगा। घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें: 365 दिन बाद तुला राशि में सूर्य-मंगल की युति, 16 नवंबर तक जबरदस्त धन कमाएंगे 3 राशि वाले लोग!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
4 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
5 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
7 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines