Dev Uthani Ekadashi 2023: आज देवउठनी एकादशी है। हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व है। शास्त्रों में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी कहा गया है। इस एकादशी प्रबोधिनी या देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन चतुर्मास का समापन हो जाता है और शुभ-मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं।
देवउठनी एकादशी का पर्व श्रीहरि विष्णु और उनके अवतारों के पूजन का पर्व है। श्रीहरि की उपासना की सबसे अद्भुत एकादशी कार्तिक महीने की एकादशी होती है, जब श्रीहरि जागते हैं। मान्यता के मुताबिक देवउठनी एकादशी के दिन ही सृष्टि के पालनहार श्रीहरि यानी भगवान विष्णु चार महीने बाद योगनिद्रा से जागते हैं और फिर से सृष्टि का कार्यभार संभाल लेते हैं। बता दें कि चातुर्मास में सृष्टि का पालन भगवान शिव के हाथों में होता है।
देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान से खास पूजा-अर्चना की जाती है। देवउठनी एकादशी के अगले दिन भगवान शालीग्राम और माता तुलसी का भी विवाह कराया जाता है। धार्मिक परंपरा के अनुसार, आज के दिन तुलसी के पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए।
देवउठनी एकादशी के दिन जरूर करें ये काम
- देवउठनी एकादशी के दिन दान करना श्रेष्ठ और उत्तम माना जाता है।
- देवउठनी एकादशी के दिन गंगा या फिर पवित्र नदी-सोरवर में स्नान करना चाहिए।
- देवउठनी एकादशी के दिन विवाह संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए केसर, केला या हल्दी का दान करना चाहिए।
- देवउठनी एकादशी के दिन व्रत यानी उपवास रखने से धन, मान-सम्मान और संतान सुख के साथ मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
- देवउठनी एकादशी का व्रत रखने से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़ें: आज भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागते ही शुरू हो जाएंगे 4 राशियों के अच्छे दिन, धन लाभ के भी बनेंगे कई योग
देवउठनी एकादशी के दिन दिन भूलकर भी ना करें ये काम
- देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी के पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए।
- एकादशी के दिन चावल नहीं खाना चाहिए, इसे खाने से व्यक्ति का मन चंचल होता है और प्रभु भक्ति में मन नहीं लगता है।
- एकादशी की सुबह दातून करना वर्जित है। इस दिन किसी पेड़-पत्ती की फूल-पत्ती तोड़ना वर्जित है।
- एकादशी के दिन उपवास करें या ना करें लेकिन ब्रह्माचर्य का पालन करें। इस दिन संयम रखना जरूरी है।
- एकादशी के दिन झूठ नहीं बोलें, इससे पाप लगता है। झूठ बोलने से मन दूषित हो जाता है और दूषित भक्ति से पूजा नहीं की जाती है। एकादशी के दिन भूलकर भी क्रोध नहीं करें।
- एकादशी को बिस्तर पर नहीं, जमीन पर सोना चाहिए. मांस और नशीली वस्तुओं का सेवन भूलकर ना करें। स्नान के बाद ही कुछ ग्रहण करें।
यह भी पढ़ें: देवउठनी एकादशी पर आज घर के दरवाजे पर बांध दें यह चीज, पूरे साल होगी धन में बरकत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
9 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines