हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

दीपक जलाते वक्त भूल से भी ना करें ये 5 गलतियां, वरना दरवाजे पर भी नहीं आएंगी मा लक्ष्मी

विज्ञापन
दीपक जलाते वक्त भूल से भी ना करें ये 5 गलतियां, वरना दरवाजे पर भी नहीं आएंगी मा लक्ष्मी

Deepak Vastu Tips: हिंदू धर्म में किसी भी शुभ अवसर पर दीपक जलाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। कुछ लोग शाम के समय घर के चौखट पर दीपक जलाते हैं. इसके पीछे की मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी घर में पधारती हैं। जिसके जीवन में धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती है। शास्त्रों में दीपक जलाने की सही विधि बताई गई है। दरअसल ऐसा देखा जाता है कि कुछ लोग जानकारी के अभाव में घर के अंदर कहीं भी दीपक जला देते हैं। जिसके परिणामस्वरूप इसका उल्टा असर देखने को मिलता है। ऐसे में आज हम आपको ये बता रहे हैं कि पूजा का दीपक या शाम के समय घर की चौखट पर दीपक जलाते वक्त कौन-कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।

घर में दीपक जलाने के नियम

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर या मंदिर में दीपक जलाने के खास नियम हैं। हर देवी-देवताओं की पूजा के दौरान अलग-अलग दीपक जलाए जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप मंदिर या घर की चौखट पर दीपक जला रहे हैं तो ऐसे में आपको हमेशा दीपक जलाकर अपनी बाईं ओर रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Mandir Vastu Tips: घर के पूजा मंदिर में भूल से भी ना रखें ये 4 मूर्तियां, वरना छिन जाएगा सारा सुख

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दीपक का पूजा के बीच में बुझ जाना अशुभ माना जाता है। ऐसे में उसमें घी, तेल और बाती का विशेष ख्याल रखना चाहिए। ताकि पूजा के दौरान दीपक बुझ ना पाए। पूजन के दौरान दीपक का बुझना अशुभ संकेत देता है। जीवन की तमाम समस्याओं को दूर करने के लिए अलग-अलग प्रकार के दीपक जलाए जाते हैं।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए मां दुर्गा के समक्ष शुद्ध घी का दीपक जलाएं। मान्यता है कि जो लोग रोजाना ऐसा करते हैं, उनके जीवन से तमाम आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही इस उपाय को करने से कर्ज से भी छुटकारा मिल जाता है।
  • मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना चाहिए। ध्यान रहे, सिर्फ एक दिन दीपक जला लेने से आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होगी। इसके लिए आपको रोजाना दीपक जलाना होगा। तब जाकर आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। साथ ही घर में मां लक्ष्मी का वास होगा।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव को प्रसन्न करने के लिए सरसों के तेल या तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव से जल्द ही मुक्ति मिल जाती है। साथ ही शनि देव की कृपा से नौकरी और व्यापार में तरक्की होती रहती है।

यह भी पढ़ें: खाना खाते समय भूलकर भी ना रखें इस दिशा में मुंह, सिर से पैर तक कर्ज में डूब जाता है इंसान!

  • हनुमान को प्रसन्न कर उनकी कृपा पाने के लिए उनके समक्ष चमेली के तेल का दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने पर बजरंगबली की कृपा से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती हैं। इसके अलावा हनुमान जी की कृपा से घर-परिवार में बरकत बनी रहती है। इतना ही नहीं, रोजाना हनुमानजी की सामने चमेली का दीपक जलाने से हर काम आसान हो जाते हैं।

 

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर किसी जातक की कुंडली में राहु-केतु का दोष है तो उन्हें राहु-केतु के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अलसी के तेल का दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से कुंडली का राहु-केतु शुभ प्रभाव देने लगता है, जिसके जीवन की तमाम परेशानियां दूर हो जाती हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें