Chhath Puja 2023 Kharna Samagri List: छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होती है। 2024 में छठ पूजा की शरुआत 17 नवंबर को नहाय-खाय के साथ हो रही है। नहाय-खाय को चार दिवसीय छठ व्रत का पहला दिन माना जाता है। इस दिन व्रती घर की साफ-सफाई के साथ-साथ खुद भी स्नान इत्यादि से निवृत होकर पूर्ण स्वच्छ वस्त्र धारण करते है। इसके अलावा दिन व्रती कद्दू-भात का सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। नहाय-खाय के अगले दिन खरना पूजा होती है। आइए जानते हैं खरना पूजा के लिए पूजन सामग्री क्या है और इसकी पूजा-विधि क्या है?
खरना पूजा-सामग्री
2 बांस की टोकड़ियां (छठी मैया का प्रसाद रखने के लिए), बांस या पीतल का सूप (अर्घ्य देने के लिए), एक लोटा साफ जल (सूर्य देव को जल-दूध अर्पित करने के लिए), पान के पत्ते, अक्षत (चावल) घी का दीया, सुपारी, सिंदूर, थाली,धूप, अगरबत्ती, सुथनी, शकरकंद, शहद, गेहूं या चावल का आटा, गुड़ (ठेकुआ-पूड़ी बनाने के लिए) गन्ने (पांच पत्तियों वाले), नींबू (बड़ा), फल (केला, नारंगी, सेब, सिंघाड़ा इत्यादि), मिठाइयां, जल युक्त नारियल।
यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2023 Day 1: नहाय-खाय के साथ कल से शुरू होगा छठ पर्व, जानें पूजा का समय और नियम
खरना पूजा विधि
खरना, छठ पूजा के दूसरे दिन को करते हैं। इस साल छठ पूजा का खरना 18 नवंबर, शनिवार को है। इस दिन व्रतधारी पुरुष या महिला सुबह जल्द उठकर स्नान इत्यादि से निवृत होकर खरना का प्रसाद बनाने और पूजन के लिए तैयार होती हैं। इस दिन व्रती महिलाएं गुड़ और चावल की खीर बनाती हैं। खरना का प्रसाद तैयार करने के बाद व्रती महिलाएं पूजन करती हैं। खरना पूजा करने के बाद व्रती महिलाएं प्रसाद के तौर पर खीर खुद भी ग्रहण करती हैं और परिवार के अन्य सदस्यों को भी देती हैं।
छठ पूजा 2023 तिथियां
17 नवंबर 2023- नहाय खाय
18 नवंबर 2023 -खरना
19 नवंबर 2023- डूबते सूर्य को अर्घ्य
20 नवंबर 2023- उगते हुए सूर्य को अर्घ्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
करियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
2 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines