Chhath Puja Prasad: छठ पूजा को लोक आस्था का सबसे बड़ा पर्व माना गया है। छठ पूजा की परंपरा महाभारत काल से चली आ रही है, जो कि आज भी जीवंत है। तमाम पंचांग और ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक इस बार छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर 2023 को नहाय-खाय से हो रही है। इसके अगले दिन यानी 18 नवंबर को खरना है। खरना के अगले दिन यानी 19 नवंबर को संध्याकालीन अर्घ्य है। फिर 20 नवंबर को उगते हुए सूर्य को जल देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।
छठ पर्व को सूर्य षष्ठी भी कहा जाता है। इस पर्व में मुख्य रूप से सूर्य देव और छठी मैया की उपासना की जाती है। छठ व्रती इस दौरान 36 घंटे का नर्जला व्रत रखते हैं। छठ पूजा के लिए घरों में विभिन्न प्रकार के प्रसाद बनाए जाते हैं। छठ पर्व का मुख्य प्रसाद ठेकुआ और मीठी पूड़ी है। आइए जानते हैं कि छठ पूजा का प्रसाद तैयार करते वक्त किन गलतियों को नहीं करनी चाहिए।
शुद्धता और पवित्रता का रखें खास ध्यान
छठ पूजा का प्रसाद बनने में इसकी शुद्धता और पवित्रता का पूरा-पूरा ख्याल रखा जाता है। ऐसे में छठ पूजा का प्रसाद तैयार करते वक्त लहसुन-प्याज का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि छठी मैया का प्रसाद बेहद पवित्र, शुद्ध और घी में बना होना चाहिए। आप चाहें तो सरसों तेल या रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे इसके लिए घी का इस्तेमाल सर्वोत्तम माना जाता है।
हाथ-पैर धोकर ही तैयार करें पूजा का प्रसाद
छठ पूजा का प्रसाद तैयार करने से पहले हाथ और पैर को अच्छे से धोना चाहिए। इसके बाद गंगाजल से शुद्ध होकर प्रसाद तैयार करना चाहिए। दरअसल छठ पर्व पवित्रता का भी प्रतीक माना गया है।
यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2023: कब से शुरू है छठ पूजा? नोट करें नहाय-खाय, खरना की सही तारीख
प्रसाद बनाने से पहले नहाना न भूलें
छठ पूजा का प्रसाद बनाने से पहले स्नान करना नहीं भूलना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन प्रसाद बनाने से पहले स्नान कर लेना चाहिए और फिर उसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करके पूजा घर में जाना चाहिए चाहे खीर बनाना हो या फिर ठेकुआ।
सेंधा नमक का ही करें उपयोग
छठ व्रत के दिन खाना बनाने के लिए साधारण नमक की जगह केवल सेंधा नमक का ही उपयोग करना चाहिए। ध्यान रहे, प्रसाद का खाना बनाते वक्त नमक से बनी किसी भी वस्तु को हाथ ना लगाएं।
ठेकुआ बनाने में करें गुड़ का इस्तेमाल
छठ पूजा में ठेकुआ के प्रसाद का खास महत्व है। इस पकवान को बनाने के लिए गुड़ का ही इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि गुड़ को शुद्ध माना गया है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
14 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
22 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines