Chandra Gochar 2025: चंद्र एक शुभ ग्रह है, जिसके सकारात्मक प्रभाव से व्यक्ति का मन स्थिर रहता है। मन और दिमाग में गलत विचार नहीं आते हैं बल्कि व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है। दिमाग में अच्छे विचार आते हैं, जिन पर ध्यान देने और मेहनत करने से व्यक्ति करियर में ऊंचा मुकाम भी हासिल कर सकता है। इसके अलावा चंद्र की कृपा से जातक का अपनी मां से रिश्ता मजबूत होता है।
द्रिक पंचांग के अनुसार, बीते दिनों 11 जून 2025 को रात 8 बजकर 10 मिनट पर चंद्र ने धनु राशि में कदम रखा है। देवगुरु बृहस्पति को धनु राशि का स्वामी माना जाता है, जबकि इसका प्रतीक धनुर्धर यानी धनुर्धारी है। चलिए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में, जिन्हें बीते दिनों हुए चंद्र गोचर से सबसे पहले और अधिक लाभ होगा।
मेष राशि
चंद्र की कृपा से मेष राशिवालों को भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी। करियर से जुड़ी कोई इच्छा युवाओं की पूरी हो सकती है। बॉस से सैलरी बढ़ाने के बारे में बात करने के लिए ये हफ्ता सही है। उम्मीद है कि आपके काम से खुश होकर इस बार वो आपकी सैलरी बढ़ाएंगे। दुकानदार अपने काम में लापरवाही न दिखाएं। मन लगाकर काम करें क्योंकि जल्द आर्थिक लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। विवाहित लोगों को जीवनसाथी का साथ मिलेगा और बच्चों संग रिश्ता मजबूत होगा।
- उपाय- पानी से जुड़ी चीजों का दान करें।
ये भी पढ़ें- Video: 30 जून तक इस राशिवाले मंगल-केतु के अंगारक योग से रहेंगे परेशान, लग सकती है गंभीर चोट
धनु राशि
बीते दिनों चंद्र देव ने धनु राशि में गोचर किया है, जो उनके लिए शुभ रहेगा। आने वाला समय करियर के लिहाज से अत्यंत शुभ है। कई प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जिनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। जो लोग पहले से नौकरी कर रहे हैं, कार्यक्षेत्र में उनकी मेहनत की तारीफ होगी। इस बार खुद बॉस आपके काम की सराहना करेंगे। बिजनेसमैन को वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा, जिनकी राय को अपनाने से आपके नुकसान जल्द कवर हो जाएंगे।
- उपाय- हरी सब्जियों का दान करें।
कुंभ राशि
मेष और धनु के अलावा कुंभ राशि को भी इस बार चंद्र देव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों की जन्म कुंडली में पदोन्नति के प्रबल योग हैं। इसलिए इस समय जॉब बदलना सही नहीं रहेगा। आने वाले कुछ दिनों में दुकानदारों को एक के बाद एक कई नए अवसर मिलने शुरू होंगे, जिससे मुनाफा भी बढ़ेगा। कारोबारियों की कारोबार को बढ़ाने की नई योजनाएं सफल होंगी, जिसका सकारात्मक प्रभाव मुनाफे पर भी पड़ेगा। कुंभ राशिवालों के होने वाली जीवनसाथी संग संबंध मजबूत होंगे और मन खुश रहेगा।
- उपाय- केले का दान करें।
ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों को नहीं आता घुमा-फिराकर बात करना, इसलिए रहते हैं हमेशा अकेले
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
15 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
21 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines